यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक वाईजेडएफ-आर3 (Yamaha YZF-R3) भारत में लॉन्च हो चुकी है। भारत में कंपनी के ब्रैंड एंबेस्डर जॉन अब्राहम बाइक लॉन्च के दौरान मौजूद थे। यामाहा की यह नई बाइक वाईजेडएफ-आर3 की कीमत 3.25 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
फोटो-अमित त्यागी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक
2 of 6
भारत में 300-350 सीसी क्षमता वाली बाइक की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यामाहा ने अपनी दमदार बाइक यामाहा याईजेडएफ-आर25 उतारी है। यामाहा वाईजेडएफ-आर3 दो कलर स्कीम ब्लू एंड व्हाइट और रेड एंड ब्लैक में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक
3 of 6
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि यूरोपियन मार्केट पेश किए जा चुके YZF-R3 मॉडल का भारत में भी सबको बेसब्री से इंतजार था। यामाहा वाईजेडएफ-आर3 को 72वें EICMA मोटरसाइकिल शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक
4 of 6
यामाहा वाईजेडएफ-आर3 का डिजाइन काफी कुछ यामाहा वाईजेडएफ-आर25 से मिलता-जुलता है लेकिन कंपनी ने इसमें 321सीसी, 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, डीओएचसी 8 वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक
5 of 6
ये 10,750rpm पर अधिकतम 41.4bhp पावर और 9,000rpm पर अधिकतम 29.6Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6 गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है।
जॉन अब्राहम ने लॉन्च की यामाहा की बहुप्रतीक्षित बाइक
6 of 6
इस बाइक में सुपरस्पोर्ट फीचर्स जैसे क्लिप-ऑन, स्पिलिट सीट, एबीएस सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक और हल्के अलॉय व्हील दिए गए हैं। नई यामाहा आर3 का मुकाबला होंडा सीबीआर300आर और कावासाकी निंजा 300 जैसी बाइक से होगा।