भारत में 300-350सीसी क्षमता वाली बाइक की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यामाहा ने अपनी दमदार बाइक उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी 11 अगस्त, 2015 को यामाहा याईजेडएफ-आर25 भारत में उतारने वाली है।
विज्ञापन
11 अगस्त को यामाहा उतारेगी अपनी 321 सीसी दमदार बाइक
2 of 6
इससे पहले यामाहा आर3 या यामाहा आर25 को लेकर मीडिया में बहस जारी थी। लेकिन अब बात साफ हो चुकी है कि कंपनी यामाहा आरजेडएफ-आर3 भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इतना ही नहीं टॉपगियर का कहना है कि कंपनी अगले साल मार्च, 2016 में नेक्ड स्पोर्ट एमटी-320 भी भारत में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
11 अगस्त को यामाहा उतारेगी अपनी 321 सीसी दमदार बाइक
3 of 6
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि यूरोपियन मार्केट पेश किए जा चुके YZF-R3 मॉडल का भारत में भी सबको बेसब्री से इंतजार है। यामाहा वाईजेडएफ-आर3 को 72वें EICMA मोटरसाइकिल शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
11 अगस्त को यामाहा उतारेगी अपनी 321 सीसी दमदार बाइक
4 of 6
यामाहा वाईजेडएफ-आर3 का डिजाइन काफी कुछ यामाहा वाईजेडएफ-आर25 से मिलता-जुलता है लेकिन कंपनी ने इसमें 321सीसी, 4 स्ट्रोक, लिक्विड कूल्ड, डीओएचसी 8 वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
11 अगस्त को यामाहा उतारेगी अपनी 321 सीसी दमदार बाइक
5 of 6
ये 10,750rpm पर अधिकतम 41.4bhp पावर और 9,000rpm पर अधिकतम 29.6Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये 6 गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है।
11 अगस्त को यामाहा उतारेगी अपनी 321 सीसी दमदार बाइक
6 of 6
इस बाइक में सुपरस्पोर्ट फीचर्स जैसे क्लिप-ऑन, स्पिलिट सीट, एबीएस सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक और हल्के अलॉय व्हील दिए गए हैं। नई यामाहा आर3 का मुकाबला होंडा सीबीआर300आर और कावासाकी निंजा 300 जैसी बाइक से होगा।