मशहूर जापानी बाइक कंपनी यामाहा ने अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित नेक्ड स्पोर्ट्स बाइक यामाहा एमटी25 (YAMAHA MT25) इंडोनेशिया में लॉन्च कर दी है। इंडोनेशिया की बाजार में बाइक की कीमत 46 मिलियन इंडोनेशियन मुद्रा (करीब 2.2 लाख रुपए) है।
विज्ञापन
यामाहा भारत में लॉन्च कर सकती है यह दमदार बाइक
2 of 5
कंपनी के मुताबिक यह बाइक इंडोनेशिया के अलावा दुनिया के कई देशों में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि कंपनी 250 सीसी सेगमेंट इस बाइक को भारतीय बाजार में भी उतारेगी।
विज्ञापन
यामाहा भारत में लॉन्च कर सकती है यह दमदार बाइक
3 of 5
यामाहा एमटी25 तीन आकर्षक रंगों रेड रेज, सिल्वर ब्लू और ब्लैक स्ट्रीक में उपलब्ध होगी। Yamaha MT25 को स्पोर्टस बाइक्स एमटी09 और एमटी07 के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
यामाहा भारत में लॉन्च कर सकती है यह दमदार बाइक
4 of 5
यामाहा एमटी25 में 249 सीसी, 2 सिलेंडर, 8 वॉल्व, लिक्वड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह 35.5bhp पावर और 22.6Nm टॉर्क जनेरेट करने में सक्षम है।
इस बाइक का कुल वजन 165 किलोग्राम है जो इसके सेगमेंट की अन्य बाइक्स से काफी कम है। इस बाइक का मुकाबला हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा और बजाज पल्सर 200एएस से होगा।