यामाहा मोटर्स ने अपने स्कूटर्स की रेंज में इजाफा करते हुए नया 113सीसी स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे यामाहा फेसिनो (Yamaha Fascino) का नाम दिया है। यामाहा फेसिनो आपको पुराने जमाने के स्टाइलिश स्कूटर की याद दिलाएगा।
विज्ञापन
किफायती कीमत के साथ भारत में आया यामाहा का नया स्कूटर
2 of 6
जापानी दुपहिया वाहन कंपनी ने भारतीय बाजार में यामाहा फेसिनो की कीमत 52,500 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की है। यह स्कूटर कंपनी की पेटेंट टेक्नोलॉजी ब्लूकोर पर आधारित है।
विज्ञापन
किफायती कीमत के साथ भारत में आया यामाहा का नया स्कूटर
3 of 6
यामाहा फेसिनो को रेट्रो लुक देने के लिए स्कूटर में डायमंड शेप हेडलाइट का इस्तेमाल किया गया है जो क्लासिक लुक देता है।
किफायती कीमत के साथ भारत में आया यामाहा का नया स्कूटर
4 of 6
113 सीसी इंजन के साथ स्कूटर 7 बीएचपी का पावर और 8.1 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह सिंगल सिलेंडर वी-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन के साथ दौड़ता है।
विज्ञापन
किफायती कीमत के साथ भारत में आया यामाहा का नया स्कूटर
5 of 6
यामाहा फेसिनो स्कूटर पांच रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह 66 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है।
किफायती कीमत के साथ भारत में आया यामाहा का नया स्कूटर
6 of 6
अपने सेगमेंट में यामाहा फेसिनो का मुकाबला वेस्पा एलएक्स125 और होंडा एक्टिवा होगा। अभी भारतीय बाजार में कंपनी यामाहा अल्फा, यामाहा रे और यामाहा रे जेड की बिक्री कर रही है।