बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर 4 और 5 अक्तूबर को साउथ एशिया का सबसे बड़ा बाइक फेस्टिवल ऑफ इंडिया (बीआईएफ) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार ऐसे स्टंट, धोनी दौड़ाएंगे अपनी बाइक
2 of 7
इसमें दुनिया की सबसे पॉपुलर वर्ल्ड स्टंट राइडिंग चैंपियनशिप-एक्सडीएल होगी, जो पहली बार भारत में देखने को मिलेगी। इसमें सबसे बेहतरीन और खतरनाक बाइक स्टंट किए जाएंगे।
विज्ञापन
पहली बार ऐसे स्टंट, धोनी दौड़ाएंगे अपनी बाइक
3 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इसमें शिरकत करेंगे। वे अपनी बाइक हैल्कट एक्स-132 पर सवार होकर बीसीआई पर जलवा दिखाएंगे।
पहली बार ऐसे स्टंट, धोनी दौड़ाएंगे अपनी बाइक
4 of 7
एक्सडीएल चैंपियनशिप में दुनिया के मशहूर राइडिंग स्टंट दिखाए जाएंगे। दो दिन के इस मुकाबले में डर्ट बाइक चैंपियनशिप (मिट्टी और ऊबड़-खाबड़ रास्तों वाली), ड्रेग रेस चैंपियनशिप (साइकिल जैसी बाइक) और स्टंट राइडिंग में व्हीली, टायर बर्न आउट, स्टॉपी, ग्रुप राइडिंग जैसे स्टंट होंगे।
विज्ञापन
पहली बार ऐसे स्टंट, धोनी दौड़ाएंगे अपनी बाइक
5 of 7
धोनी अपनी 70 लाख रुपये की हैल्कट एक्स-132 बाइक लेकर पहुंचेंगे। अमेरिका की कंपनी कंफेडरेट मोर्ट्स की यह बाइक वर्ल्ड वार-2 के फाइटर जेट नाम पर बनाई गई है।
विज्ञापन
पहली बार ऐसे स्टंट, धोनी दौड़ाएंगे अपनी बाइक
6 of 7
5 स्पीड, 121 बीएचपी और 2163 सीसी की इस बाइक की कीमत लगभग 55 से 65 हजार डॉलर यानी करीब 40 लाख रुपये है। एक्सपोर्ट ड्यूटी के बाद भारत में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये के आसपास है।
कंपनी हर हफ्ते में सिर्फ दो बाइक तैयार करती है। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज, नामी फुटबॉलर डेविड बेकहम के पास भी ये शानदार बाइक है। एमएस धोनी पहले एशियाई हैं, जिन्होंने ये बाइक खरीदी है।