डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) सुपरस्टार अपनी आक्रामकता, वहशीपन और हां, अपनी फौलादी बॉडी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। हर रेसलर का अपना एक अलग ही स्टाइल है, जिससे वो लाखों-करोड़ों प्रशंसकों का मनोरंजन करता है। डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान अपनी स्टाइल को दिखाने के लिए बाइक से एंट्री भी करते नजर आते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई एक बार फिर भारत में 15 और 16 जनवरी 2016 को नई दिल्ली में होने जा रहा है। जहां प्रशंसकों वास्तविक जीवन में अपने सितारों को देखने का मौका मिलेगा। हम यहां डब्ल्यूडब्ल्यूई की 5 चर्चित हस्तियों की बाइक के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
WWE के 5 सुपरस्टार और उनकी सुपर बाइक्स, देखना चाहेंगे
2 of 6
1 द अंडरटेकर: रैंप से रिंग तक की महज तीस फुट की दूरी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार फुल कस्टामाइज्ड चॉपर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। एक दिलचस्प बात यह है कि एक बार अंडरटेकर अपनी चॉपर बाइक से कर्ट एंगल के स्कूटर को मात भी दे चुके हैं। अंडरटेकर की कस्टम चॉपर बाइक लंबे फ्रंट फॉक्स, टॉर्की वी-ट्विन इंजन और स्पीलिट सीट के साथ है जो उनकी पर्सनालिटी से काफी मेल खाती है।
विज्ञापन
WWE के 5 सुपरस्टार और उनकी सुपर बाइक्स, देखना चाहेंगे
3 of 6
2 ट्रिपल एच: मशहूर सुपरस्टार ट्रिपल एच को कास्टामाइज ट्रायम्फ थंडरबर्ड स्ट्रॉम के साथ पोज देने काफी पसंद है। बाइक को नया लुक देने के लिए क्वाड्रीलैटरल हेडलाइट के साथ कुछ कॉस्मेटिक टचअप किया गया है, इसके अलावा हैंडल बार और रियर व्यू मिरर को भी बदला गया है।
WWE के 5 सुपरस्टार और उनकी सुपर बाइक्स, देखना चाहेंगे
4 of 6
3 कर्ट एंगल: अंडरटेकर के साथ दो-दो हाथ करने के लिए कर्ट एंगल ने व्हाइट पियाजियो स्कूटर के साथ एंट्री की थी। अंत में क्या हुआ इसका जिक्र ऊपर किया जा चुका है। कर्ट को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
WWE के 5 सुपरस्टार और उनकी सुपर बाइक्स, देखना चाहेंगे
5 of 6
4 एरिक बिस्कोफ: डब्ल्यूडब्ल्यूई की इस रेसलर के पास भी चमचमती ब्लैक रंग की फुल कस्टामाइज्ड चॉपर बाइक है। यह बाइक वी-ट्विन इंजन के साथ है।
WWE के 5 सुपरस्टार और उनकी सुपर बाइक्स, देखना चाहेंगे
6 of 6
5 लीजा मैरी: डब्ल्यूडब्ल्यूई डीवा को होंडा सीबीआर फायरब्लड के साथ देखा गया है, वर्तमान में यह सबसे बेहतरीन सुपरस्पोर्ट बाइक में से एक है। लिसा दो बार डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला विश्व चैंपियन रह चुकी हैं।