फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विदेशी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू भी मेक इन इंडिया की राह पर चल पड़ी है। बीएमडब्ल्यू के चेन्नई प्लांट में बनाई जाने वाली कारों में इस्तेमाल होने वाले 50 फीसदी ऑटो पार्ट्स अब भारत में निर्मित होंगे।
विज्ञापन

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

2 of 6
हालांकि बीएमडब्ल्यू की बॉडी अब भी जर्मनी से आ रही है। मेक इन इंडिया के पथ पर चलने की घोषणा के दौरान कंपनी के चेन्नई प्लांट में क्रिकेट सम्राट बीएमडब्ल्यू के ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंडुलकर भी मौजूद थे। तेंडुलकर ने इस मौके पर कार को भी एसेंबल किया। बीएमडब्ल्यू इंडिया भारत में अब तक 4.9 अरब का निवेश कर चुकी है।
विज्ञापन

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

3 of 6
बीएमडब्ल्यू के ग्रुप प्रेसीडेंट फिलिप फॉन जार ने बताया कि भारत निर्मित पार्ट्स के इस्तेमाल से बीएमडब्ल्यू की क्वालिटी में कोई फर्क नहीं आया है और यहां बनने वाली कारें भी विश्व के किसी भी देश में बनने वाली बीएमडब्ल्यू के बराबर है।

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

4 of 6
उन्होंने बताया कि चेन्नई के प्लांट में भारत के फोर्स मोर्ट्स के इंजन व ट्रांसमिशन, जेडएफ हीरो चेसी के एक्सल्स, ड्रैएक्सलमेयर इंडिया के डोर पैनल्स व वायरिंग हारनेस, टेनेको ऑटोमोटिव इंडिया के एक्जास्ट सिस्टम, लियर इंडिया की सीट्स व वैलियो इंडिया जैसे अन्य कई उत्पाद भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

5 of 6
चेन्नई प्लांट के प्रबंध निदेशक राबर्ट फ्रिटरैंग ने कहा कि चेन्नई में बनने वाली बीएमडब्ल्यू कारें दुनिया भर की किसी भी प्रोडक्शन व असेंबली के समान है। उन्होंने कहा कि कंपनी कार के निर्माण के दौरान पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरे यह क्या कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर

6 of 6
जल्द ही बीएमडब्ल्यू के चेन्नई प्लांट की छतों पर सोलर पैनल लगेंगे और इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने आउटलेट्स की संख्या भी बढ़ाने जा रही है। फिलहाल बीएमडब्ल्यू के 40 आउटलेट्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें