फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

विज्ञापन
1 of 6
दुनियाभर में धूम मचाने के बाद आखिरकार फॉक्सवेगन ने अपनी आईकॉनिक कार बीटल को भारतीय बाजार में एक बार फिर लॉन्च कर दिया है। बीटल की शुरुआती कीमत 28.73 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) तय है। इसे सीधे इंपोर्ट कर लाया जाएगा और बेचा जाएगा।
विज्ञापन

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

2 of 6
इसकी एडवांस बुकिंग पिछले महीने से शुरू हो चुकी है। नई फॉक्सवैगन बीटल का मुकाबला फिएट अबार्थ-595 और मिनी कूपर-एस से होगा। फॉक्सवैगन बीटल को भारत में साल 2008 में पहली बार लॉन्च किया गया था। लेकिन 2010 में इस मॉडल की बिक्री पर ब्रेक लग गए थे।
विज्ञापन

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

3 of 6
वैसे तो नई बीटल को पुराने मॉडल के डिजाइन पर ही रखा गया है। लेकिन फिर भी पिछले मॉडल की तुलना में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए बॉडी पैनल्स पर भी काफी काम हुआ है।

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

4 of 6
नई बीटल में 1.4-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 149 बीएचपी पावर जनरेट करेगा। जबकि इसके पुराने वर्जन में डीजल इंजन लगा था। इस कार में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियर बॉक्स पैडल शिफ्ट के साथ दिए गए हैं। स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में 16-इंच के अलॉय व्हील, स्टार्ट/स्टॉप बटन और जेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मौजूद हैं।
विज्ञापन

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

5 of 6
अन्य फीचर्स में पैनारोमिक सनरूफ, बाई-जेनन हैडलेंप्स व लेदर इंटीरियर मौजूद हैं। वहीं केबिन में आगे की ओर मूड लाइटिंग दी गई है। इसके साथ लेदर कवर स्टेयरिंग व्हील, 8 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैडलेंप्स व वाइपर्स भी मिलेंगे। वहीं एक्सटीरियर व इंटीरियर में क्रोम फिनिश टच एक अलग और लुभावना अहसास देगा नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आ गई फॉक्सवेगन की आईकॉनिक कार बीटल, जानिए कीमत

6 of 6
सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ साइड व कर्टन एयरबैग, एबीएस और सभी टायरों में डिस्क ब्रेक्स को शामिल किया गया है। नई बीटल को 4 लुभावनी कलर स्कीम में उतारा गया है जो फॉक्सवेगन की चुनिंदा डीलरशिप पर ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें