फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

विज्ञापन
1 of 7
फॉक्सवैगन बीटल विश्वभर में एक जाना-पहचाना नाम है जिसे 1940 में दुनिया के ऑटो बाजार में उतारा गया और इसे काफी सराहा भी गया था। भारत में इसे साल 2008 के बाद पेश किया गया था लेकिन किसी कारणवश साल 2010 में इस मॉडल की कारों का निर्माण बंद कर दिया गया था। अब यह कार फिर से देश में धमाल मचाने वाली है। कंपनी ने भी इस कार की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

2 of 7
अगर आप विटेंज कार और उसी तरह की डिजाइन पसंद करते हैं तो फॉक्सवैगन बीटल आपको निराश नहीं करेगी। आप इस कार की बुकिंग 1 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर करा सकते हैं जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रूपए के करीब होगी। फॉक्सवैगन अपनी इस कार को सीबीयू रूट के जरिए उतारा जाएगा। फॉक्सवैगन बीटल का मुकाबला फिएट अबर्थ 595 और मिनी कूपर एस से होगा।
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

3 of 7
फॉक्सवैगन बीटल को कंपनी की पुरानी परंपरागत कार मॉडल के अनुसार ही तैयार किया गया है, वहीं इसके फीचर भी पुरानी कार की याद दिलाते हैं जिसे फर्डीनेंड पोर्शे ने डिजाइन किया था। फॉक्सवैगन बीटल को सेडान जेटा की तरह ही पीक्यू-35 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, वहीं फॉक्सवैगन बीटल कंपनी का प्रीमियम उत्पात होगा जो फोक्सवैगन के अन्य उत्पातों की ब्रांड अपील में मदद करेगा।

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

4 of 7
नई फॉक्सवैगन बीटल में मीडिया टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ 8 स्पीकर्स सिस्टम दिया जाएगा जिससे यूएसबी, एयूक्स-इन व ब्लूटूथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। हैडलाइट्स में बाई-जेनन एलईडी डीआरएसएस व फोग लेम्प्स को शामिल किया गया है, वहीं 16-इंच (205/60आर16) के बड़े अलॉय व्हील इसके साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। केबिन में लेदर कवर के साथ सीट, स्टेरिंग व्हील, गियरशिफ्ट नॉब व हैंडब्रेक लीवर मौजूद हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

5 of 7
इस कार को एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम के साथ 3 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, पेनारोमिक सनरूफ, लम्बर सपोर्ट के साथ हिटिंग ऑप्शन वाली हाईट एडजेस्टेबल फ्रंट सीट, पावर एडजेस्टेबल ओआरवीएम, ऑटो रैन व लाइट सेंसर्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे एडवांस फंक्शन भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

6 of 7
फॉक्सवैगन बीटल में सेफ्टी पर खासा ध्यान दिया गया है। बीटल में 6 एयरबैग (ड्राइवर-फ्रंट पैसेंजर, साइड व जुड़े हुए कर्टन एयरबैग) दिए गए हैं, वहीं इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल के साथ हिल होल्ड फंक्शन, एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी-स्लिप रेगुलेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेन्टल लॉक और इंजन ड्रग टॉर्क कंट्रोल जैसे फंक्शन भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर से देश में धमाल मचाने आ रही है फॉक्सवैगन बीटल

7 of 7
2015-फॉक्सवैगन बीटल केवल एक इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। बीटल में 1.4-लीटर टीएसआई, टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 7-स्पीड डीएसजी गियर बॉक्स वाली यह मशीन 150 पीएस की पावर जनरेट करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें