जापानी ऑटो कंपनी सुजुकी की कॉम्पेक्ट एसयूवी कार विटारा को नोएडा (भारत) में स्थित मारुति-सुजुकी कारखाने में देखा गया है, जहां विटारा को खुफिया कैमरों में कैद किया गया है। विटारा के तीन यूरोपियन मॉडल है। ऐसा माना जा रहा है इन्हें 2016 इंडियन ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा के जवाब में मारुति लेकर आ रही है यह कार?
2 of 6
मारुति की ओर अगले साल भारत में नई जनरेशन कार इग्निस, मारुति वाईबीए एसयूवी और विटारा को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इन कारों की बिक्री नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा के जवाब में मारुति लेकर आ रही है यह कार?
3 of 6
पावर की बात करें तो यूरोपियन मार्केट में उतारे जाने वाली विटारा में 1.6-लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 120 बीएचपी पावर जनरेट करेगा, जबकि विटारा में एसक्रॉस की तरह ही 1.6-लीटर का डीजल इंजन ऑप्शन भी दिया जाएगा। यह इंजन 320 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।
हुंडई क्रेटा के जवाब में मारुति लेकर आ रही है यह कार?
4 of 6
इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मेनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स ऑप्शन भी मौजूद होगा, जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6 स्पीड मेनुअल गियर बॉक्स ही उपलब्ध होगा। विटारा को आई-वी-4 कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया गया है और इसे 2013 में दिखाया भी जा चुका है।
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा के जवाब में मारुति लेकर आ रही है यह कार?
5 of 6
इसके एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें क्लैमशैल बोनट, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, अंडर स्टेडेड लोअर एयर डैम, क्रॉम ग्रिल, टेल लैंप्स और लार्ज ग्रेफाइट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
हुंडई क्रेटा के जवाब में मारुति लेकर आ रही है यह कार?
6 of 6
कार निर्माता की ओर से विटारा को लॉन्च करने के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एस-क्रॉस की सामान्य बिक्री को देखते हुए मारुति की ओर से इसे अगले साल के अंत तक या इससे पहले भी ऑटो मार्केट में उतारा जा सकता है।