आपको इस बात का इंतजार होगा कि ऑटो कार कंपनियां साल 2015 में क्या नया करने वाली हैं। इस साल कार कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में अपने कई नए और फेसलिफ्ट मॉडल उतारेंगी। हम यहां हैचबैक कारों की चर्चा कर रहे हैं। एक नजर साल 2015 में लॉन्च होने वाली छोटी कारों पर।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
2 of 9
साल 2015 की शुरुआत में टाटा अपनी हैचबैक कार टाटा बोल्ट लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान हैचबैक कार बोल्ट कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन दूसरी हैचबैक पैसेंजर कार से एक दम अलग है।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
3 of 9
होंडा i-DTEC डीजल इंजन पर होंडा सिटी और होंडा अमेज लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी ज्यादा माइलेज के साथ i-DTEC इंजन पर अपनी नई होंडा जैज डीजल कार उतारेगी। होंडा जैज 1.2 लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5 लीटर i-DTEC डीजल वैरिएंट में उपलब्ध होगी।
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
4 of 9
पेट्रोल सेलेरियो की शानदार कामयाबी के बाद मारुति इस साल सेलेरियो को डीजल वैरिएंट में भी उतारेगी। मारुति सुजुकी का नया 793सीसी डीजल इंजन भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार हो चुका है। मारुति सेलेरियो पहली ऐसी हैचबैक कार होगी जो इस इंजन पर दौड़ेगी। जापान में इस कार का अंतिम टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
5 of 9
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अगले साल प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी कार उतारने वाली है। प्रीमियम सेगमेंट की कार का कोड नाम वाईआरए दिया गया है। इसका उत्पादन और बिक्री अगले साल होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
6 of 9
मारुति वैगनआर नई हैचबैक कार को शानदार फीचर्स और किफायती दामों के साथ दूसरी कंपनियों के सामने मजबूत चुनौती के रूप में पेश करना चाहती है। कंपनी वैगनआर को एएमटी (ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन) के साथ उतारे वाली है।
विज्ञापन
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
7 of 9
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान टाटा की नई हैचबैक कार टाटा काइट को देखा गया है। कंपनी इस कार को टाटा इंडिका के स्थान पर लॉन्च करने वाली है।
साल 2015 में लॉन्च होने को तैयार हैं ये किफायती कारें
8 of 9
साल 2015 की पहली तिमाही में फोर्ड फीगो कॉसेप्ट के आधार पर अपनी नेक्स्ट जेन फोर्ड फीगो लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि कंपनी नई फीगो को भारत में फोर्ड सिंक ऑडियो सिस्टम के साथ उतारेगी।