रेनॉ क्विड: रेनॉ की छोटी कार क्विड एक लीटर पेट्रोल में 25 किलोमीटर से अधिक चलेगी। इसकी कीमत 3-4 लाख रुपए के बीच होगी। क्विड में टेकोमीटर की जगह गियर शिफ्ट इंडिकेटर लगाया गया है। कार के टॉप एंड वेरिएंट की सबसे खास चीज 7 इंच का टच स्क्रीन है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा है। क्विडमें बिल्कुल नया 800 सीसी 3 सिलिंडर इंजन लगाया गया है। इंजन में हर सिलिंडर पर चार वॉल्व का इस्तेमाल किया गया है। क्विड सिर्फ 660 किलोग्राम की है जो काफी हल्की है।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होंगी 4 लाख के बजट में ये 4 छोटी कारें
2 of 4
डैटसन रेडी-गो: निसान अपने डैटसन ब्रांड के तहत एक और छोटी कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति अल्टो 800, हुंडई ईओन और टाटा नैनो सरीखे कारों से होगा। यह कार पेट्रोल और एलपीजी वेरिएंट के साथ लॉन्च होगी। इस कार की कीमत 2.50 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होंगी 4 लाख के बजट में ये 4 छोटी कारें
3 of 4
टाटा काइट: टाटा मोटर्स ने भी भारत में एक नई किफायती कार लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। इस कार का मुकाबला मारुति सेलेरियो और फार्ड के नई फिगो जैसी कारों से होगा। इस कार को टाटा ने कोर्ड नेम काइट दिया है। उम्मीद है कि टाटा इस कार के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल यूनिट का इस्तेमाल करेगी। इसकी कीमत 3 से 3.50 लाख रुपए तक हो सकती है।
टाटा पेलिकन 800: टाटा हैचबैक सेगमेंट के लिए एक और कार तैयार कर रही है। इसे पेलिकन कोडनेम दिया गया है। यह कार ऑल्टो के10 की जगह ले सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 1000-सीसी के पेट्रोल इंजन और 800 सीसी के डीजल इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए तक हो सकती है।