साल 2013-14 भारतीय कार कंपनियों के लिए पिछले एक दशक में सबसे बुरा वर्ष साबित हुआ, कंपनियों 2014-15 में एक बार फिर उठने की कोशिश में है। 2014 के अंत तक, कारों की बिक्री में सुधार दिखाई दिया है। भारतीय कार कंपनियों को उम्मीद है कि साल 2015 अच्छा साबित होगा। इस साल कंपनियां बेहद किफायती कीमत में नई हैचबैक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। जानिए कौन सी है वे पांच किफायती कारें।
विज्ञापन
बेहद किफायती दाम के साथ आ रही हैं ये पांच कारें
2 of 6
रेनॉ एक्सबीए 800सीसी: अगले 18 महीनों के अंदर रेनॉ इंडिया अलग-अलग सेगमेंट में अपनी कारें लॉन्च करने वाली है। कॉम्पेक्ट एसयूवी के अलावा कंपनी 800सीसी पावर इंजन के साथ रेनॉ एक्सबीए लॉन्च कर सकती है। यह 3-सिलिंडर के साथ काम करती है। एक्सबीए कार का कोडनेम है। इस कार की कीमत 3 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
बेहद किफायती दाम के साथ आ रही हैं ये पांच कारें
3 of 6
डैटसन रेडी-गो: निसान अपने डैटसन ब्रांड के तहत एक और छोटी कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति अल्टो 800, हुंडई ईओन और टाटा नैनो सरीखे कारों से होगा। यह कार पेट्रोल और एलपीजी वेरिएंट के साथ लॉन्च होगी। इस कार की कीमत 2.50 लाख रुपए तक हो सकती है।
बेहद किफायती दाम के साथ आ रही हैं ये पांच कारें
4 of 6
टाटा नैनो ट्विस्ट एएमटी: टाटा ने लोकप्रिय कार नैनो के ऑटोमैटिक वैरिएंट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑटोमैटिक नैनो को नैनो एक्सटीए (XTA) वैरिएंट के नाम से उतारा जा सकता है। नैनो ट्विस्ट एएमटी में नए बंपर्स, फॉग लैंप्स का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
बेहद किफायती दाम के साथ आ रही हैं ये पांच कारें
5 of 6
टाटा काइट: टाटा मोटर्स ने भी भारत में एक नई किफायती कार लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। इस कार का मुकाबला मारुति सेलेरियो और फार्ड के नई फिगो जैसी कारों से होगा। इस कार को टाटा ने कोर्ड नेम काइट दिया है। उम्मीद है कि टाटा इस कार के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल यूनिट का इस्तेमाल करेगी। इसकी कीमत 3 से 3.50 लाख रुपए तक हो सकती है।
टाटा पेलिकन 800: टाटा हैचबैक सेगमेंट के लिए एक और कार तैयार कर रही है। इसे पेलिकन कोडनेम दिया गया है। यह कार ऑल्टो के10 की जगह ले सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 1000-सीसी के पेट्रोल इंजन और 800सीसी के डीजल इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए तक हो सकती है।