फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2016 में होंडा उतारेगी ये नई कारें, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
वर्ष 2015 घरेलू ऑटो बाजार के लिए काफी शानदार रहा। साल के टॉप मॉडल्स की बात करें तो इस साल हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी बलेनो और रेनॉ क्विड ने मार्केट में जमकर धूम मचाई। वहीं होंडा जैज, फोर्ड एस्पायर व फीगो भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे। इसी लाइनप में होंडा की जल्द आने वाली कारों का खासतौर पर इंतजार है। इस साल कौनसी कारें लॉन्च करने की फिराक में हैं होंडा, आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

साल 2016 में होंडा उतारेगी ये नई कारें, देखिए तस्वीरें

2 of 5
होंडा बीआर-वी: संभावना जताई जा रही है कि होंडा बीआर-वी को 2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। होंडा बीआर-वी कॉम्पेक्ट एसूयवी कार है। इसे होंडा की एमपीवी मोबिलियो के प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें होंडा अमेज में इस्तेमाल हुआ 1.5-लीटर इंजन मिलेगा। कार को 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ उतारा जाएगा। इसमें सीवीटी ऑटोमेटिक गियर बॉक्स आने की भी संभावना है। होंडा बीआर-वी की संभावित कीमत 9 लाख से 12 लाख रुपए के बीच होगी।
विज्ञापन

साल 2016 में होंडा उतारेगी ये नई कारें, देखिए तस्वीरें

3 of 5
होंडा ब्रियो: होंडा जल्द ही अपनी हैचबैक ब्रियो का फेसलिफ्ट वर्जन उतारेगी। लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। इसे ब्रियो के रेगुलर वर्जन की तरह ही एक समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। लेकिन कंपनी अपने आई-डीटेक लाइनअप पर बेस्ड नए 1.1-लीटर डीजल इंजन के साथ ही उतर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। होंडा ब्रियो की कीमत 4.5 लाख से 6.5 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है।

साल 2016 में होंडा उतारेगी ये नई कारें, देखिए तस्वीरें

4 of 5
होंडा सिटी: होंडा कंपनी आईकोनिक सेडान सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन उतारने को पूरी तरह तैयार है। इसे फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। होंडा सिटी के इस फ्रेश और अपडेटेड वर्जन में इंटीरियर व एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इंजन और पावर से छेड़छाड़ करने की उम्मीद कम ही है और इंजन 2013 सिटी मॉडल ही दिया जाएगा। जैसा ही दिया जाएगा। उम्मीद है कि होंडा सिटी की कीमत 8.5 लाख से 11 लाख रुपए के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016 में होंडा उतारेगी ये नई कारें, देखिए तस्वीरें

5 of 5
होंडा अकॉर्ड हाईब्रिड: होंडा इस साल अपनी प्रीमियम सेडान अकॉर्ड को फिर से उतारने जा रही है। इस कार को पहली बार 2001 में उतारा गया। लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे 2013 में बंद कर दिया गया था। घरेलू बाजार में इस कार को लोकली तैयार करके बेचा जाएगा। होंडा अकॉर्ड हाईब्रिड की संभावित कीमत 30 लाख से 34 लाख रुपए के बीच होगी। अकॉर्ड अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में पहले से ही बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें