फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

विज्ञापन
1 of 11
पहली बार 1930 के दशक क्रूजर्स बाइक को पेश किया गया था, जब लोगों ने बाइक पर लंबी दूरी की यात्रा करना शुरू की। 1960 से पहले तक दुनिया ने बड़ी संख्या में क्रूजर बाइक देखी और अब तक बाइक प्रेमियों के दिलों में इस  बाइक के प्रति उत्साह जिंदा है। क्रूजर्स बाइक मूल रूप से अमेरिका में तैयार की गई जहां लोगों ने गर्जन वाले साउंड, विशाल इंजन और कुछ विशेष क्षमताओं वाली बाइक ज्यादा पसंद की। हम यहां दुनिया की शीर्ष दस क्रूजर बाइक की चर्चा कर रहे हैं जो आपको जरूर पसंद आएंगी।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

2 of 11
10) Suzuki Boulevard S40: भारी भरकम क्रूजर बाइक में जापानी कंपनी की बुलेवार्ड अपने डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से 10वें स्थान पर है। यह 4-स्ट्रोक और एयरकूल्ड टेक्नोलॉजी के साथ 652 सीसी इंजन के साथ काम करती है। इसकी कीमत 5499 डॉलर (करीब 3.58 लाख रुपए) है।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

3 of 11
9) Kawasaki Vulcan 900 Custom: ज्यादातर क्रूजर बाइक अमेरिकी हैं, लेकिन जापानी कंपनियों ने इस सेगमेंट अपनी कई बाइक उतारी हैं। कावासाकी वालकैन 900 कस्टम का क्रूजर सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह 903 सीसी इंजन के साथ 58.2 lb-ft टॉर्क देने में सक्षम है। इस जापानी हंक की कीमत 8000 डॉलर (करीब 5.21 लाख रुपए) है।

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

4 of 11
8) Honda Shadow Spirit: होंडा बाइक की दुनिया में अग्रणी कंपनी है। इसका दुनिया भर के बेहतरीन क्रूजर नाम आता है। होंडा शैडो स्प्रिट 8वें स्थान है। यह 745 सीसी इंजन, 21 इंच अलॉय व्हील और पारंपरिक क्रूजर डिजाइन के साथ है। इस जापानी क्रूजर की कीमत 7499 डॉलर (करीब 4.88 लाख रुपए) है।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

5 of 11
7) Yamaha Star Bolt: जापानी कंपनी यामाहा की प्रतिष्ठित स्टार बोल्ट दुनिया में टॉप क्रूजर बाइक में 7वें स्थान पर है। यह 942 सीसी इंजन और 1569एमएम की व्हीलबेस के साथ शानदार क्रूजर का अनुभव देती है। इस जापानी क्रूजर की कीमत 7990 डॉलर (करीब 5.20 लाख रुपए) है।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

6 of 11
6) Harley Davidson XL883 Sportster Iron: स्पोर्ट्सटर सीरीज में सबसे अधिक पसंद की जानी वाली क्रूजर में हमारी सूची में 6वें स्थान पर XL883 स्पोर्ट्सटर आयरन। यह क्रूजर बाइक फ्यूल इंजेक्ट 883 सीसी वी-ट्विन इंजन के साथ है। इसकी कीमत 8399 डॉलर (करीब 5.47 लाख रुपए) है।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

7 of 11
5) Ducati Diavel: कुछ अपरंपरागत क्रूजर की बात करें तो डुकाटी डायवेल क्रूजर बाइक की डिजाइनिंग डायनैमिक है। यह बाइक 1198 सीसी इंजन के साथ महज 2.8 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी कीमत 21,800.39 डॉलर (करीब 14.2 लाख रुपए) है।

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

8 of 11
4) Yamaha Star VMAX: विश्व भर में सबसे तेज क्रूजर की बात करें तो स्टार वीमैक्स अपने पावरफुल इंजन की वजह से जाननी जाती है। यह 1679 सीसी, DOHC, 4 सिलेंडर इंजन के साथ 174 एचपी पावर उत्पन्न करती है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2.4 सेकेंड पकड़ लेती है। इसकी कीमत 17,990 डॉलर (करीब 11.71 लाख रुपए) है।

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

9 of 11
3) Triumph Rocket Roadster: यह क्रूजर बाइक अपने विशाल  और तगड़े इंजन के लिए जानी जाती है। ट्रायम्फ रॉकेट रोड्स्टार 2,294 सीसी इंजन के साथ 148 एचपी पावर देती है। इस बाइक की कीमत 33,775 डॉलर (करीब 22 लाख रुपए) है।

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

10 of 11
2) Kawasaki Vulcan 2000: 1984 में अपनी शुरुआत के बाद से अब तक, वल्कन दुनिया भर में टॉप क्रूजर बाइक है। वल्कन 2000 विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में सुपरस्टार की सबसे की पसंदीदा क्रूजर है। वी-ट्विन इंजन के साथ यह 3.5 सेेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ती है। इसकी कीमत 13,699 डॉलर (करीब 8.92 लाख रुपए) है।
विज्ञापन

आपको जरूर पसंद आएंगी दुनिया की ये टॉप10 क्रूजर बाइक

11 of 11
1) Harley Davidson CVO Road Glide: हार्ले-डेविडसन निश्चित रूप से कई पहलुओं के कारण एक बेजोड़ बाइक है। सीवीओ रोड ग्लाइड दुनिया भर में अपराजेय है। यह बाइक 1801cc इंजन के साथ सिर्फ 3.7 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी कीमत 36,349 डॉलर (करीब 23.67 लाख रुपए) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें