आजकल महिलाएं पिछली सीट पर नहीं बल्कि राइडर सीट पर नजर आती हैं। भारत में महिलाएं लंबी दूरी के लिए ना सिर्फ कार ड्राइविंग बल्कि बाइक राइडिंग भी कर रही हैं। ज्यादातर महिला राइडर अपनी ट्रिप के लिए आरामदायक क्रूजर बाइक पसंद करती हैं। इसलिए मांग के अनुसार, हम यहां ऐसी आरामदायक क्रूजर बाइक की चर्चा कर रहे हैं जो हर महिला राइडर की पसंद हैं।
विज्ञापन
टॉप 5 क्रूजर बाइक जो हैं महिलाओं की पसंद
2 of 6
हार्ले डेविडसन स्पोर्ट्सटर सीरीज: स्पोर्ट्सटर राइडिंग के दौरान अच्छी स्थिरता प्रदान करती है। यह सीधे मुद्रा में बैठने के लिए आरामदेह सीट, आरामदायक कूशन सीट और अच्छी हैंडलिंग वाली बाइक है। हार्ले डेविडसन स्पोर्ट्सटर एयर कूल्ड 883cc इंजन से लैस है। इस बाइक की टॉप स्पीड 200 से ज्यादा है।
विज्ञापन
टॉप 5 क्रूजर बाइक जो हैं महिलाओं की पसंद
3 of 6
हार्ले डेविडसन सॉफ्टेल सीरीज: सॉफ्टेल हार्ले डेविडसन की भारी बाइक है। अपने रूआबदार लुक की वजह से यह महिला राइडर्स के बीच वरीयताओं की सूची में है। भारी वजन और कम काठी के कारण यह बाइक अच्छा गुरुत्वाकर्षण बल प्रदान करती है। यह 1690सीसी बड़े इंजन के साथ है।
टॉप 5 क्रूजर बाइक जो हैं महिलाओं की पसंद
4 of 6
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट ग्लाइड: इस बाइक को 2006 में पेश किया गया था उस समय से यह क्रूजर प्रेमियों, खासकर महिलाओं की प्रिय बाइक है। रेट्रो स्टाइल वाली यह बाइक हॉलीवुड की 90वीं शताब्दी की फिल्मों में देखने की मिलती है। यह बाइक राइडर और और पीछे की सीट व्यक्ति दोनों के लिए एक आरामदायक लंबी सवारी प्रदान करती है। यह एंट्रीग्रेटेड ऑयल कूलर 1690सीसी इंजन के साथ है।
विज्ञापन
टॉप 5 क्रूजर बाइक जो हैं महिलाओं की पसंद
5 of 6
कावासाकी वालकैन 900: लुक, स्टाइल और डिजाइन के मामले में वालकैन 900 हार्ले-डेविडसन सॉफ्टेल के समान है। 900सीसी यह बाइक क्लासिक, क्लासिक एलटी और कस्टम में वेरिएंट में उपलब्ध है। यह बाइक 903सीसी, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व सिलेंडर हेड, वी-ट्विन इंजन के साथ है।
स्टार मोटरसाइकिल वी स्टार 250 : कम पावर क्षमता वाली बाइक होने के बावजूद वी स्टार 250 एक अत्यधिक संचालित बाइक की तरह दिखती है। यह बाइक वास्तव में महिला सवार के लिए अधिक आरामदायक और हल्की बाइक है। यह 249सीसी एयर कूल्ड, एसओएचसी 60 डिग्री वी-ट्विन, 2 वाल्व / सिलेंडर इंजन से लैस बाइक है।