फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

विज्ञापन
1 of 10
अगर आपका मन ऑफ़िस में कामकाज की जगह वर्क स्टेशन और उसके आसपास बदलाव करने का हो रहा है तो ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं। वर्क स्टेशन मन मुताबिक़ होने से आप संतुष्ट होकर बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं।

2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर के दो पेशेवर मनोचिकित्सकों ने पाया कि जिन कर्मचारियों को अपना दफ्तर मन मुताबिक़ सजाने की छूट दी गई, उनका कामकाज बेहतर हो गया। यही वजह है कि दुनिया भर में कामकाजी जगहों पर इन ख़ास उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

2 of 10
डेस्क साइकिल: आपको यह डेस्क साइकिल नज़र आ रही है यानी कामकाजी डेस्क के साथ साइकिल की सुविधा। ऑफिस से बिना बाहर निकले आप इसकी मदद से खुद को एक्टिव रख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से डायबिटीज़ और हृदय संबंधी रोग होने का ख़तरा कम होता है। कामकाज के दौरान एक घंटे के इस्तेमाल से आप कई रोगों से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

3 of 10
डिज़ाइनर वॉल कैलेंडर: यह ख़ास कैलेंडर है, जिसे आप आर्ट भी कह सकते हैं और कलैंडर भी। आप इसे कुल 40 हजार अंदाज़ में देख सकते हैं। रंगीन और ज्यामितीय अंदाज वाले इस कैलेंडर की शुरुआत तेल अवीव के आर्टिस्ट डेन रिसिंजर ने की थी। 1987 में शुरू हुए इस कैलेंडर का अब लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

4 of 10
पॉकेट प्रोजेक्टर: अगर आप कोई महंगा टेक खिलौना खरीदना चाहते हैं तो ब्रूकस्टोन का पॉकेट प्रोजेक्टर आपके लिए है। इसे आप अपने कंप्यूटर, स्मार्टफ़ोन और टैब से यूएसबी के ज़रिए जोड़ सकते हैं और साफ़ तस्वीर दीवार पर डाल सकते हैं। चाहे ऑफ़िस प्रेज़ेंटेशन हो या फ़ेवरेट शो देखना। आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

5 of 10
ऑस्ट्रिच पिलो: ये एक ख़ास तरह का तकिया है, जिसका इस्तेमाल आप दफ्तर में झपकी लेने के लिए कर सकते हैं। स्टूडियो बनाना थिंग्स का ये तकिया देखने में भले अजीब हो, पर बेहद आरामदेह है। इसके इस्तेमाल से आपको कानों तक न तो कोई आवाज़ पहुंचती है और न रोशनी।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

6 of 10
साउंड सिस्टम फोनोफोन 3: अगर आपको दमदार आवाज़ वाले साउंड सिस्टम की ज़रूरत है, तो साइंस एंड संस की ओर पेश फ़ोनोफोन-3 आपके लिए है। यह आपके आईफ़ोन की आवाज़ को चार गुना बढ़ा सकता है। ऑफ़िस के कांफ्रेंस कॉल में इसका बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

7 of 10
स्टाइलाइज्ड डिस्पेंसर: ऑफ़िस के कामकाजी वातावरण में ड्राई फ्रूट्स या कुछ नमकीन पेश करने कि लिए इससे स्टाइलाइज्ड उपकरण नहीं हो सकता। हाथ न लगने से इसका इस्तेमाल हाईजीन के लिहाज़ से बेहतर है। कोनोक्स होम डिज़ाइन के मुताबिक़ इसको ज़्यादा लोग लुक के चलते ही खरीदते हैं, लेकिन बाद में इस्तेमाल में भी शानदार पाते हैं।

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

8 of 10
ग्रीन स्पेस सॉल्यूशंस: अगर आपको दफ़्तर में हरियाली के लिए पौधे लगाने की इजाज़त न हो तो यह हेजवेयर आर्गनाइज़र आपके कामकाजी टेबल पर कुछ हरियाली ला सकता है। यह रिसाइक्ल होने वाले पॉलिथीन से बना है, लिहाज़ा इसे इस्तेमाल करना सहज है।

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

9 of 10
एंड्रायड ह्यूमिडफ़ायर: अगर आप दफ़्तर की ड्राईनेस से असहज महसूस करते हों तो ड्यूलेक्स का यह उपकरण आपके लिए है। इससे सूखी हवा वाले माहौल में श्वसन संबंधी मुश्किल आसान हो जाती है।
विज्ञापन

नौ ऐसे गैजेट्स जिनके बिना जीवन नहीं चलेगा

10 of 10
वेबल फुटरेस्ट: जो लोग अपनी कामकाजी जगह पर खुद को एक्टिव रखना चाहते हैं और उनके पास डेस्क साइकिल भी नहीं है, तो ऐसे लोगों के लिए वेबल फुटरेस्ट का इस्तेमाल विकल्प है। यह सहज भाव से हर दिशा में घूम सकता है और इसके ज़रिए आप पैरों को गतिशील रख सकते हैं। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको बैठने की जगह को बार-बार बदलने की ज़रूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें