लॉस एंजलिस में जनरल मोटर्स ने अपनी नई कार कैडिलेक एटीएस-फाइव से पर्दा उठाया। अपने रंग और स्टाइल के अलावा यह रफ्तार के लिए भी सुखियों बटोर रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार स्टार्ट होने के महज 3.7 सेकेंड में 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 185 मील प्रति घंटा है।
विज्ञापन
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
2 of 10
टोयोटा मोटर ने अपनी नई कार मिराई से एक नया प्रयोग किया है। यह कंपनी की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली कार है जिसे कुछ ही ग्राहक खरीद सकेंगे। यह कार पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी कीमत 57 हजार डॉलर तय की गयी है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी अत्याधुनिक तकनीकी को देखते हुए यह कीमत ज्यादा नहीं लगती।
विज्ञापन
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
3 of 10
2016 जगुआर एफ-टाइप के साथ ही जगुआर एक नए तरह की कार ला रही है। कंपनी संदेश देना चाहती है कि पुरानी स्टाइल जरूरी नहीं है कि बुरी हो और कई बार बुरा होना भी अच्छा होता है। कार में छह सिलिंडर वाला इंजन है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग है। कार के मैन्युअल गियर सिस्टम का भी अपना एक मजा है।
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
4 of 10
माजदा की नई एसयूवी कार सीएक्स-3 की भी विशेषज्ञों ने काफी तारीफ की। लोगों का मानना है कि यह कार बाजार में जरूर रफ्तार पकड़ेगी। शायद इस कार का सबसे आकर्षक फीचर इसका गैस-पेडैल हैं। इसका एक्सीलेटर ऊपर से लटकने के बजाय फ्लोर-हाइंज्ड है जो इस रेंज की कारों से इसे थोड़ा अलग बनाता है।
विज्ञापन
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
5 of 10
यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी नई कार गोल्फ आर वैरिएंट ऑटो शो में उतारी। कार का इंजन काफ़ी शक्तिशाली है जो महज 5.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार यूरोप में 2015 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
6 of 10
मर्सिडीज ने ऑटो शो में मर्सिडीज मेबाख एस600 मॉडल पेश किया। इस कार में रेफ्रिजेटर, शैंपेन फ्लुएट्स और डुयल रिक्लाइनिंग पिछली सीट में है। इस कार के दरवाज़ों को इस तरह बनाया गया है कि बाहर का शोर अंदर नहीं आएगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे शांत कारों में से एक है।
विज्ञापन
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
7 of 10
ऑटो शो में भले ही लॉस एंजिल्स ऑटो शो हो लेकिन यहां मिनी सिटीसर्फर कॉन्सेप्ट भी पेश किया गया। इसे बीएमडबल्यू की एक सहायक कंपनी ने बनाया है। इस इलेक्ट्रॉनिक दुपहिया वाहन को पार्किंग स्थल से असली मंजिल तक पहुंचने के लिए बनाया गया है। बैटरी से चलने वाला सिटीसर्फर स्कूटर 15 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। एक बार चार्ज होने पर यह 10-15 मील तक का सफर तय कर सकता है। इसका वजन मात्र 18 किलोग्राम है। यह मॉडल होंडा के 1980 के दशक के मिनी स्कूटर की याद दिलाता है। हालांकि नए जमाने के इन मॉडल में मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
8 of 10
इस शो में जोरदार वापसी के मामले में फोर्ड शेल्बाई जीटी350 मस्टैंग का कोई मुकाबला नहीं रहा। कंपनी ने अपने 1965 के मॉडल को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस ऑटो शो की यह सबसे जोरदार पेशकश रही है। लेकिन 500 से ज्यादा हॉर्सपावर के इंजन वाली इस शक्तिशाली कार की असली परीक्षा सड़कों पर ही होगी।
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
9 of 10
लेक्सस एलएफ-सी2 कॉन्सेप्ट बिना छत वाली कार है। कार का सुनहरा रंग काफी आकर्षक है। तड़क-भड़क के शौकीनों को यह कार ज्यादा भाएगी।
नए जमाने की नई टॉप 10 कारें, हैरान कर देंगे इनके फीचर्स
10 of 10
कई कार विशेषज्ञ ऑडी प्रोलॉग कॉन्सेप्ट को इस शो की सबसे आकर्षक डिजाइन वाली कार मान रहे हैं। कार में 605 हॉर्सपावर का इंजन है। कार करीब 3.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ लेगी।