ऑटो एक्सपो-2016 देश में हुआ अब तक का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट रहा है। यहां पेश हुई चमचमाती, दमदार और स्टाइलिश कारों ने दर्शकों की पलकें और कदम दोनों थाम लिए। एक्सपो में वैसे तो कई कंपनियों ने अपनी नई और मौजूदा कारों को पेश किया। लेकिन इनमें कुछ कारें ऐसी भी थीं जो पूरे ऑटो एक्सपो के दौरान छाई रहीं। यहां हम लाए हैं ऐसी ही कारों की लिस्ट, जो रहीं आकर्षण का मुख्य केंद्र।
Trending Videos
विज्ञापन
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
2 of 11
मारुति विटारा ब्रेजा: शुरुआत करते हैं मारुति विटारा ब्रेजा से। कंपनी अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतरने जा रही है। इस सेगमेंट में फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टीयूवी-300 का दबदबा है। छोटी एसयूवी होने के बाद भी इसके लुक्स दमदार हैं। इसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा जो 90पीएस की पावर के साथ 200एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स उपलब्ध होगा। यह कार मार्च में लॉन्च होगी।
विज्ञापन
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
3 of 11
रेनो डस्टर फेसलिफ्ट: कहना गलत नहीं होगा नई रेनो डस्टर कंपनी के लिए किस्मत बदलने वाली कार साबित हो सकती है। डस्टर को साल 2012 में उतारा गया था। इसने लंबे वक्त तक अपने सेगमेंट में राज किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के रूप में देखने को मिलेगा। क्रेटा से मुकाबले को देखते हुए इसके एक्सटीरियर में भी काफी बदलाव किए गए हैं।
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
4 of 11
होंडा बीआर-वी: होंडा बीआर-वी वह कार है जिसका देश में काफी समय से इंतजार हो रहा है। यह कार थाईलैंड और इंडोनेशियाई बाजार में पहले से ही उपलब्ध है। इसका मुख्य मुकाबला क्रेटा और डस्टर से होगा। इसके डिजायन में मोबिलियो एमपीवी की छाप नज़र आती है। कंपनी इसे 5 और 7 सीटर ऑप्शन में पेश करेगी जो एक प्लस पॉइंट होगा। इसे पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। बीआर-वी की लॉन्चिंग इस महीने के आखिर तक हो सकती है।
विज्ञापन
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
5 of 11
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी ऑटो एक्सपो में छाई रही। नई इनोवा को इंडोनेशिया और थाईलैंड में उतारा जा चुका है। नई इनोवा ग्लोबल आर्किटेक्चर प्लेटफार्म, फ्रैश एक्सटीरियर के साथ आएगी इसमें नए 2.4 लीटर डीजल इंजन के अलावा इंटीरियर में भी नयापन और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
6 of 11
फोर्ड मस्टैंग: कई लोगों के लिए आईकॉनिक सुपरकार फोर्ड मस्टैंग को सामने से देखना जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन गया होगा। यह जल्द ही भारत में नजर आएगी। देश में इस कार का केवल टॉप वेरिएंट ‘जीटी’ उपलब्ध होगा। इस सुपरकार में 5.0 लीटर टीआई-वीसीटी वी8 इंजन लगा है, जो 435पीएस पावर और 542एनएम टॉर्क देता है। यह कार कंवर्टिबल ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
7 of 11
सैंगयॉन्ग टिवोली: देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिन्द्रा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फिर से तैयार है। टीयूवी-300 के रूप में एक सफल कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने के बाद महिन्द्रा अपनी कोरियन कंपनी की सैंगयॉन्ग टिवोली के साथ नया दांव खेलने को तैयार है। सैंगयॉन्ग टिवोली विदेशी बाजार में पहले से ही उपलब्ध है, जिसे देखते हुए कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। यहां टिवोली हुंडई की क्रेटा और रेनो डस्टर को टक्कर देगी।
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
8 of 11
ऑडी ए-8 एल सिक्योरिटी: ऑडी ने अपनी हाई सिक्योरिटी सेडान को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया है। इस कार की कीमत 9.15 करोड़ रुपए रखी है। ए-8 एल को खासतौर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका आर्किटेक्चर सेना के किसी बख्तरबंद वाहन जैसा ही है। इसे भारत में स्पेशल ऑर्डर पर जर्मनी से मंगाया जा सकेगा।
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
9 of 11
हुंडई आई30: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई कार आई30 से पर्दा उठाया। आई30 यूरोपियन और ऑस्ट्रेलियन मार्केट पहले से ही मौजूद है। उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय सड़कों पर भी यह कार नजर आ सकती है।
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
10 of 11
जगुआर लैंड रोवर: ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सई को ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर दिया है। इस सेडान की कीमत 39.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कीमतों के मामले में यह लग्जरी सेगमेंट में जगुआर की सबसे किफायती कार है।
इन कारों ने लूटी ऑटो एक्सपो की महफिल, देखिए 10 स्टार कारें
11 of 11
रेनॉ कॉन्सेप्ट कार इओलैब: फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनॉ ने इस दौरान 100 kmpl का माइलेज देने वाली कॉन्सेप्ट कार इओलैब (Eolab) को पेश किया है। इओलैब नाम का यह मॉडल हाइब्रिड कार है। समूह के डिजाइन सहयोग के निदेशक, श्री पैट्रिक लेचैरपी का कहना है कि यह सिर्फ कॉन्सेप्ट कार नहीं है, बल्कि इसे 2022 तक सड़क पर उतारा जा सकता है।