फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

विज्ञापन
1 of 9
1 मारुति सुजुकी अल्टो

मारुति की लोकप्रिय कार मारुति अल्टो एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में उभर कर सामने आई है। जून के महीने में कंपनी ने 30,499 मारुति अल्टो हैचबैक कारों की बिक्री की है।
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

2 of 9
2 मारुति सुजुकी वैगनआर

मारुति की वैगनआर एलपीजी, सीएनजी और स्टिंग्रे तीन वैरियंट में 45.6 फीसदी बिक्री में इजाफा हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने मारुति सुजुकी वैगनआर की 17,119 इकाइयों की बिक्री की है। भारतीय बाजार में वैगनआर काफी पसंदीदा कारों में से हैं।
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

3 of 9
3मारुति सुजुकी डिजायर (थर्ड) और 4स्विफ्ट (फॉर्थ)

कंपनी ने ‌जून में स्विफ्ट की 13,632 इकाइयां ‌बेची है, मई, 2014 में कंपनी ने 17,936 स्विफ्ट कारों की बिक्री की थी। वहीं 15 फीसदी कम बिक्री के बावजूद कंपनी ने स्विफ्ट डिजायर की 15,990 इकाइयां बेची हैं।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

4 of 9
5 महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार महिंद्रा बोलेरो की 2013-2014 वित्तवर्ष में 1,05,000 यूनिट बेची हैं। ये एसयूवी सेगमेंट में साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

कंपनी ने पिछले महीने 7,909 बोलेरो की बिक्री है। कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन भी लॉन्‍च किया है, जिसमें कंपनी ने एबीएस और एयरबैग को शामिल किया है।
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

5 of 9
6 हुंडई ग्रैंड आई10

हुंडई की ग्रैंड आई10 लॉन्च से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हुंडई ग्रैंड आई10 मारुति स्विफ्ट को लगातार तगड़ी टक्कर दे रही है।

कोरियन कार कंपनी ने हुंडई ने जून, 2014 में 7,901 ग्रैंड आई10 की बिक्री की है जबकि मई, 2014 में कंपनी ने 9,317 ग्रैंड आई10 बेची थीं।
विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

6 of 9
7 होंडा सिटी

मिड साइज सेडान सेगमेंट में डीजल वैरियंट की होंडा सिटी भारतीय बाजार में काफी शानदार प्रदर्शन कर ‌रही है। होंडा ने पिछले महीने 7,715 होंडा सिटी कारों की बिक्री की है।

विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

7 of 9
8 होंडा अमेज

होंडा ने अमेज के जरिए ‌डीजल कार की बिक्री में रातो-रात कामयाबी हासिल की है। होंडा ने जून, 2014 में 7,073 अमेज कारों की ब्रिकी की है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

8 of 9
9 हुंडई एक्सेंट

हुंडई एक्सेंट शुरुआत से ही बाजार में अच्छी पकड़कर बना रही है। हुंडई इंडिया ने जून, 2014 में 7,069 एक्सेंट कारों की बिक्री की है। मई महीने की तुलना में जून में 723 यूनिट्स कम ही बिक्री हुई है।

विज्ञापन

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें

9 of 9
10 हुंडई ईऑन

‌कोरियन कार कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक कार ईऑन की बिक्री में पिछले महीने 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी ने मई, 2014 में 6,300 ईऑन कारों की बिक्री की थी जबकि जून, 2014 में कंपनी ने 6,579 ईऑन कारें बेची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें