जापानी कार कंपनी सुजुकी ने ‘स्विफ्ट आरएस’ को टोक्यो मोटर शो के दौरान प्रदर्शित किया गया है। इससे पहले की आप आश्चर्य में पड़े, हम आपको बता दें कि मारुति ने हाल ही में भारत में स्विफ्ट आरएस का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, लेकिन जापान में प्रदर्शित स्विफ्ट आरएस के एक्सटीरियर व इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं। एक स्टाइलिश व फ्रेश लुक में नजर आती यह कार भारत में लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन
सुजुकी स्विफ्ट का नया मॉडल, जल्द भारत में होगा लॉन्च
2 of 5
एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार मॉडल में नई ग्रिल, नए हैडलेम्प्स कलस्टर, 4-स्लेट ब्लैक इनटेक सेक्शन, प्रोजेक्टर हैडलेंप्स व डीआरएलएस (DRLs), राउंड फोग लेंप्स, चारों ओर स्कर्टिंग, रियर स्पोइलर, नए टेललेंप्स और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुजुकी स्विफ्ट का नया मॉडल, जल्द भारत में होगा लॉन्च
3 of 5
इंटीरियर में ऑल ब्लैक डैशबोर्ड, हाईलाइट के लिए सिल्वर असेस्ट, इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नेवीगेशन सिस्टम, नया 3-स्पॉक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील्स, जैसे कुल बदलाव किए गए हैं। दूसरी ओर, बैट्री चार्जर लेवल व ब्रेकिंग के मामले में पहले से भी अधिक डिजिटल है।
सुजुकी स्विफ्ट का नया मॉडल, जल्द भारत में होगा लॉन्च
4 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाले तो यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 91 पीएस पावर 6000 आरपीएम पर और 118 एनएम टॉर्क 4400 आरपीएम पर जनरेट करने में सक्षम है।