टाटा मोटर्स ड्रीम कार टाटा नैनो का एक नया वर्जन जल्द आने वाला है। यह कार 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
सभी तस्वीरें साभार indainautosblog
विज्ञापन
25 लाख की नैनो, जी हां यह है ड्रीम कार नैनो
2 of 6
सुपर टाटा नैनो का यह मॉडल टाटा कंपनी की ओर से नहीं बल्कि जेए मोटर स्पोर्ट की ओर से उतारा जाएगा। जेए इस कार को लग्जरी स्पोर्ट कार के तौर पर तैयार करेगी।
विज्ञापन
25 लाख की नैनो, जी हां यह है ड्रीम कार नैनो
3 of 6
कंपनी ने इसमें 1.3 लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी जो 230 बीएचपी पावर देने में सक्षम है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 180-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
25 लाख की नैनो, जी हां यह है ड्रीम कार नैनो
4 of 6
सुपर नैनो को बनाने में कार्बन फाइबर डेशबोर्ड, फुल बॉडी किट, स्लिक टायर, रेक्रो सीट्स, डार्क ग्रे अलॉय क्रोम, एपी रेसिंग डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक होंगे।
विज्ञापन
25 लाख की नैनो, जी हां यह है ड्रीम कार नैनो
5 of 6
सुपर नैनो के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। तेज रफ्तार के लिए इसे ऐयरो डायनेमिक डिजाइन का बनाया गया है। इसके टायर भी खास होंगे। इसका लुक किसी रेसिंग कार की तरह होगा।
यह कार 2015 तक तैयार हो जाएगी और इसकी कीमत होगी 25 लाख रुपए तक होगी। यह कार फिलहाल मुंबई में चल रही ऑटोकार परफॉर्मेंस शो, 2014 में प्रदर्शित की जा रही है।