बुलेट के चाहने वालों के लिए रॉयल एनफील्ड अपने प्रमुख कैफे रेसर मॉडल कॉन्टिनेंटल जीटी को ग्रीन कलर में पेश किया है। सीट कवर भी कंपनी ने काफी अच्छा मिलान करने की कोशिश की है। नई रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी ग्रीन में येलो पेंट रियर सेस्पेंशन स्प्रिंग्स के साथ-साथ सभी क्लासिक क्रोम पार्ट्स को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
बुलेट के चाहने वालों के लिए एक खास मॉडल लॉन्च
2 of 4
बहरहाल, नए जीटी ग्रीन को जीटी येलो के स्थान पर पेश किया गया है। नई जीटी ग्रीन, जीटी रेड और जीटी ब्लैक के साथ उपलब्ध होगी। बाइक में कोई यांत्रिक परिवर्तन नहीं किया गया है, इसकी कीमत 1.92 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
बुलेट के चाहने वालों के लिए एक खास मॉडल लॉन्च
3 of 4
द कॉन्टिनेंटल जीटी में 535 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन है जो कि 29पीएस और 44एनएम पीक टॉर्क की मैक्सिमम पावर है। इसमें 5-स्पीड गियर बॉक्स भी है। इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और इस मोटरसाइकिल का कुल वजन 184 केजी है।
मोटरसाइकिल की सबसे खास बात यह है कि इसमें18 इंच के स्पॉक्ड व्हील्स हैं। इसमें 300एमएम फ्लोटिंग ब्रेम्बो डिस्क ब्रेक आगे के लिए और 240 एमएम डिस्क रियर के लिए दिए गए हैं।