रेनॉ इंडिया ने अपना नया टीवीसी (टेलीविजन कॉमर्शियल) बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अपनी लॉन्च होने वाली कार क्विड के साथ रिलीज किया है। इसका म्युजिक ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। रे रे रे रफ्तार...। इस ऐड में क्विड के अलावा रेनॉ डस्टर, लॉजी, स्टेपवे और फ्लोरेंस को भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
2 of 6
जल्द ही भारत में चलने वाली अल्टो, एस्टिलो व सैंट्रो जैसी कारों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यूरोप की अग्रणी कार कंपनी रेनॉ आगामी त्योहारी सीजन (सितंबर-अक्तूबर) के दौरान भारत में रेनॉ क्विड लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
3 of 6
रेनॉ क्विड 800 सीसी की है और यह मारुति के ऑल्टो व टाटा की नैनो जेन एक्स जैसी कार को कड़ी चुनौती दे सकती है। नये रेनॉ -निसान एलायंस प्लेटफॉर्म का उपयोग और डस्टर के प्रदर्शन के बाद क्विड रेनॉको विस्तार करने में सक्षम बनायेगी और ग्राहकों की जरूरतों की पूर्ति करेगी जो स्टाइलिश, मजबूत और इस्तेमाल में आसान वाहन चाहते हैं।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
4 of 6
हाल में कंपनी ने भारत में अपने नए वैश्विक उत्पाद क्विड का अनावरण किया, तब से यह कार चर्चा का विषय बन चुकी है। कंपनी के मुताबिक रेनॉ क्विड की कीमत 3-4 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
5 of 6
क्विड कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में एक नई एवं अनोखी पेशकश है, यह ऐसा वाहन है जिसका प्रोफाइल बेहद डायनैमिक है और एसयूवी लुक इसके आयाम को नये स्तर पर ले जाता है। क्विड एक आकर्षक और आधुनिक कार है जिसका इंटीरियर बेहद विशाल और आरामदायक है। यह परिवार के सभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करता है।
रे रे रे रफ्तार...रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं यह कार
6 of 6
अपने शॉर्ट फ्रंट एवं रियर ओवरहैंग्स तथा हाई ग्राउंड क्लियरेंस (180एमएम) के साथ क्विड मजबूती और भरोसे का तात्कालिक असर छोड़ती है। 3.68 मीटर लंबी और 1.58 मीटर चौड़ी, क्विड शहरी यातायात में जिपिंग के लिए बिलकुल उपयुक्त है। जबकि इसकी हाई-अप ड्राइविंग पोजीशन अधिक आरामदेह यात्राओं के लिए शानदार दृश्यता प्रदान करती है। देखें वीडियो