फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सितंबर को रेनॉ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

विज्ञापन
1 of 6
अगर आप रेनॉ क्विड (Renault Kwid) के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। रेनॉ इंडिया 24 सितंबर भारतीय बाजार में क्विड लॉन्च करने जा रही है। इस कार की की कीमत 3-4 लाख रुपए तक हो सकती है। छोटी कारों के बीच बड़ी टक्कर शुरू होने जा रही है। यह टक्कर होगी रेनॉ की छोटी कार क्विड (Kwid) के आने से। बाजार में इस कार का मुकाबला मारुति अल्टो 800 (Maruti Alto 800) और हुंडई इऑन (Hyundai Eon) से होगा। आइए एक नजर डालते हैं किसमें कितना है दम?
विज्ञापन

24 सितंबर को रेनॉ‌ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

2 of 6
लंबाई, चौड़ाई की बात करें तो क्विड कार मारुति अल्टो 800 और इऑन दोनों से बड़ी है। रेनॉ क्विड (लंबाई 3679 एमएम x चौड़ाई 1579 एमएम x व्हील बेस 2422 एमएम) है, जबकि अल्टो 800 (लंबाई 3395 एमएम x चौड़ाई 1490 एमएम x व्हील बेस 2360 एमएम) और इऑन (लंबाई 3495 एमएम x चौड़ाई 1550 एमएम x व्हील बेस 2380 एमएम) है।
विज्ञापन

24 सितंबर को रेनॉ‌ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

3 of 6
रेनॉ क्विड को बेबी डस्टर का नाम दिया गया है, इसका कारण है कार का एसयूवी लुक। गाउंड क्लियरेंस के मामल में भी क्विड इन दोनों कारों से आगे है। रेनॉ क्विड का गाउंड क्लियरेंस 180 एमएम है जबकि मारुति अल्टो 800 का गाउंड क्लियरेंस 160 एमएम और हुंडई इऑन का गाउंड क्लियरेंस 170 एमएम है।

24 सितंबर को रेनॉ‌ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

4 of 6
इस सेगमेंट बूट स्पेस के मामल में रेनॉ क्विड का कोई सानी नहीं है। रेनॉ क्विड का बूट स्पेस 300 लीटर है जबकि मारुति अल्टो 800 का 177 लीटर और हुंडई इऑन का बूट स्पेस 225 लीटर है।
विज्ञापन

24 सितंबर को रेनॉ‌ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

5 of 6
इंजन पावर की बात करें तो रेनॉ क्विड 799 सीसी, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ 53.2 बीएचपी पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह मारुति अल्टो 800 से ज्यादा (796 सीसी 47 बीएचपी) है लेकिन इऑन से कम (814 सीसी 55.2 बीएचपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर को रेनॉ‌ क्विड, अल्टो 800 और क्विड में कौन बेहतर?

6 of 6
माइलेज में रेनॉ क्विड फिर आगे है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन पर क्विड 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। जबकि मारुति अल्टो 800, 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर और इऑन 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है। यह तीनों कारें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें