मौके की नजाकत और बाजार की मांग को देखते हुए रेनॉ ने सही वक्त में सही दांव खेला है। कंपनी ने क्विड के पहले से ज्यादा पावरफुल और ऑटोमैटिक अवतार पेश कर दिया है।
विज्ञापन
रेनॉ ने पेश किया क्विड का और दमदार मॉडल, जल्द होगा लॉन्च
2 of 4
नई क्विड 1000सीसी इंजन और ईजी-आर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इसकी ताकत 77बीएचपी और टॉर्क 90एनएम का है। कीमत चार लाख रुपए के करीब होगी। इसे साल के मध्य तक बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
रेनॉ ने पेश किया क्विड का और दमदार मॉडल, जल्द होगा लॉन्च
3 of 4
क्विड से सबसे ज्यादा टक्कर हुंडई की इयॉन और मारुति की ऑल्टो के-10 को मिलेगी। इयॉन में 998सीसी का वीवीटी इंजन लगा है। वहीं ऑल्टो में 998सीसी का के-10 इंजन है। मौजूदा 800सीसी क्विड ने पहले से ही इस मुकाबले को रोमांचक बना रखा है। ये कार इयॉन और इस सेगमेंट की किंग कही जाने वाली ऑल्टो 800 को अभी भी कांटे की टक्कर दे रही है।
रेनॉ ने पेश किया क्विड का और दमदार मॉडल, जल्द होगा लॉन्च
4 of 4
लॉन्चिंग के कुछ वक्त में ही 800सीसी इंजन वाली मौजूदा क्विड की बुकिंग 85000 के आंकड़े को पार कर गई है। क्विड को अपने एसयूवी जैसे डिजाइन, किफायती दाम और इस सेगमेंट में पहले बार देखने को मिले कई फीचर्स की वजह से खूब सराहा गया है। पिछले साल 24 सितंबर को लॉन्च हुई ये कार दिसंबर बीतते-बीतते देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में भी शुमार हो गई।