अब आपको बजाज की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बजाज पल्सर एसएस400 के लिए और ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कंपनी इस बाइक को जनवरी, 2016 में लॉन्च कर सकती है। बजाज पल्सर एसएस 400 में एसएस का मतलब सुपरस्पोर्टी है। बाइक में 375सीसी, 4 सिलेंडर, ट्रिपल स्पार्क, लिक्विड कूल इंजन है। ये 6 गियर और शानदार एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ काम करती है।
Trending Videos
विज्ञापन
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
2 of 9
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प साल 2016 में एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक एचएक्स250आर भी लॉन्च कर सकती है। हीरो एचएक्स250आर बाइक में कंपनी ने 249 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4 वॉल्व, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी, लिक्वड कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
3 of 9
इतालवी सुपरबाइक कंपनी डीएसके-बेनेल्ली भारत में अपनी फुल फेयर्ड बाइक लॉन्च करने की योजना बनी रही है। टीएनटी 300 का फुल फेयर्ड वर्जन 2016 के मध्य में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि यह 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। टोर्नेडो 302 इनलाइन ट्विन सिलेंडर 4 स्ट्रोक डबल ओवरहेड कैमशाफ्ट 300 सीसी इंजन 35.5PS पावर और 27Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
4 of 9
जापानी ऑटो कंपनी, कावासाकी ने अमेरिका के फ्लोरिडा में AIMExpo के दौरान 2016 वल्कन एस (Vulcan S) क्रूजर बाइक के 2 विशेष मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इन बाइक को कैफे और स्पेशल एडिशन (एसई) के नाम दिया है। इन दोनों बाइकों 2016 में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
5 of 9
वल्कन एस एसई (स्पेशल एडिशन) मैटेलिक इंपीरियल ब्लू और मैटेलिक स्पार्क ब्लैक प्रीमियम डुअल टोन के साथ है। 2016 कावासाकी वल्कन एस 649 सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल ट्विन इंजन के साथ दौड़ती है। यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 61bhp पावर और 62Nm टॉर्क जनरेट करती है।
विज्ञापन
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
6 of 9
होंडा अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को नया बनाने के लिए योजना बना रही है और अगले साल तक 14 वाहनों ला सकती है। अधिकांश होंडा वाहनों में यांत्रिक परिवर्तन होगा। कंपनी इस कार्य को अप्रैल 2016 से लागू करने वाली है। ईटी के अनुसार, ज्यादातार होंडा दोपहिया वाहनों को अगले साल बीएस चतुर्थ (BS-IV) मानदंड के साथ लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
7 of 9
टीवीएस ने एक लंबे समय अपनी अपाचे रेंज में कोई नया मॉडल बाजार में नहीं उतारा है। अगले साल कंपनी नए 200सीसी इंजन के साथ अपाचे लॉन्च कर सकती है। नई अपाचे 200 टीवीएस-बीएमडब्ल्यू संयुक्त उद्यम से अलग विकसित की जाएगी। टीवीएस की यह बाइक 200 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन और 6 स्पीड ट्रांसमिशन के काम करती है। यह बाइक टीवीएस अपाचे 180 सीसी का अपग्रेड वर्जन है। उम्मीद की जा रही है कि यह 20बीएचपी पावर जेनरेट करेगी।
साल 2016 में आ रही है ये बाइक्स, एक से बढ़कर एक
8 of 9
रॉयल एनफील्ड हिमालयन: साल की शुरुआत में ब्रिटिश बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड का हिमालयन वर्जन लॉन्च कर सकती है। यह 410सीसी पावर इंजन वाली बाइक है जो 28बीएचपी पावर जेनरेट करेगी।
यूएम मोटारसाइकिल रेनेगाड स्पोर्ट एस: 2014 ऑटो एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित की गई यह बाइक फरवरी, 2016 में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में इसको इटली में मिलान EICMA 2016 के दौरान प्रदर्शित किया गया था। यह छह स्पीड गियरबॉक्स से लैस है जो 300सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ है।