जर्मनी की स्पोर्ट्स कार कंपनी पोर्श ने भारतीय करोड़पतियों के लिए पोर्श केयेन 2015 अपडेट मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुअती कीमत 1.04 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है। यह कार चार वैरिएंट केयेन डीजल, केयेन एस डीजल, केयेन एस और टॉप मॉडल केयेन टर्बो में उपलब्ध है।
विज्ञापन
करोड़पति भारतीयों के लिए आई एक और कार
2 of 5
पोर्श इंडिया के निदेशक अनिल रेड्डी का कहना है कि सड़क जैसी भी हो, नई केयेन बिलकुल अनूठा अनुभव देगी। ग्राहकों को यह कार बहुत पसंद आएगी।
विज्ञापन
करोड़पति भारतीयों के लिए आई एक और कार
3 of 5
कंपनी ने इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में बदलाव किए हैं। इसमें मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग दिया गया है। पहली बार इस कार में रियर सीट्स पर वेंटीलेशन का ऑप्शन भी दिया गया है।
करोड़पति भारतीयों के लिए आई एक और कार
4 of 5
केयेन के डीजल वर्जन में 3.0-लीटर वी6 इंजन है, जो अधिकतम 245 पीएस पावर और 550 एनएम टॉर्क देता है। यह कार 7.6 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। अधिकम स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटा है।
टॉप वैरिएंट केयेन टर्बो में 4.8-लीटर बाई-टर्बो वी8 इंजन है, जो 520 पीएस पावर और 750 एनएम टॉर्क पैदा करता है। यह महज 4.5 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि अधिकतम स्पीड 279 किलोमीटर प्रति घंटा है।