बॉलीवुड के चौथे सबसे अमीर अभिनेता 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान कई मामलों में काफी अलग हैं। बात चाहें फिल्मों के बारे की हो या फिर उनकी पसंदीदा कारों के बारे में। हाल में आमिर खान ने नई कार मर्सिडीज बेंज एस600 को अपनी सवारी के लिए पसंद किया है, यह कार भारत में बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास भी है। आइए एक नजर डालते हैं, आमिर खान की लग्जरी कारों पर।
विज्ञापन
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
2 of 7
मर्सिडीज बेंज एस600: हाल ही में आमिर खान ने मर्सिडीज बेंज S600 को खरीदा है जो 'स्पेशल प्रोटक्शन' कार के तौर पर जानी जाती है। आमिर खान पहले अभिनेता और देश में तीसर व्यक्ति हैं जो इस महंगी कार के मालिक है। इस कार पर एके 47 की गोलियों का भी असर नहीं होगा। यही नहीं, यदि बारूदी सुरंग की चपेट में भी कार आ जाए तो भी कार में बैठे लोगों को खरोंच तक नहीं आएगी। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
3 of 7
रॉल्स रॉयस घोस्ट: इस सूची अगली कार क्लासिक कार निर्माता कंपनी रॉल्स रॉयस की लग्जरी कार है। इस भारी भरकम और एयरोडायनेमिक कार की कीमत लगभग 3.1 करोड़ रुपए है। यह कार 6.6 लीटर ट्विन टर्बो वी12 6592सीसी इंजन के साथ 563bhp की अधिकतम पावर और 780nm जबरदस्त टॉर्क जनरेट करती है।
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
4 of 7
टोयोटा एसयूवी: रॉल्स रॉयस घोस्ट के साथ साथ आमिर के पास टोयोटा की भी एसयूवी मौजूद है। टोयोटा फॉर्च्यूनर 3.0 लीटर, डी4डी इंजन के साथ 168.6bhp अधिकतम पावर और 360Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसकी कीमत 23.0 लाख रुपए है।
विज्ञापन
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
5 of 7
बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज: मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने किसी भी टॉप कार ब्रांड को नहीं बख्शा है। जर्मनी लग्जरी कार ब्रांड, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। इस फिल्म के अभिनेता के पास मौजूद है। यह कार सिर्फ 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
6 of 7
लैंड रोवर रेंज रोवर: आमिर स्पोर्ट्स यूटीलिटी वाहन के तौर पर लैंड रोवर रेंज रोवर भी है। यह लग्जरी एसयूवी अंदर और बाहर दोनों में बेहद आकर्षक है। 5 लीटर सुपरचार्जड डीजल इंजन के साथ 502.8bhp पावर और 625Nm टॉर्क जनरेट करती है।
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर की ये 6 लग्जरी कारें देखी हैं आपने?
7 of 7
बेंटले कॉन्टिनेंटल: पूरी तरह से स्टार दिखने वाली कार बेंटले कॉन्टिनेंटल भी आमिर खान के पास मौजूद है। जरा इस कार की नंबर प्लेट पर नजर डालिए 0007। यह शक्तिशाली वी8 इंजन के साथ 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती सकती है। इसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपए है।