फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी यह एसयूवी कार

विज्ञापन
1 of 5
जापानी कार कंपनी निसान अपनी एसयूवी एक्स-ट्रायल को 2016 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। निसान की ओर से एक्स-ट्रायल को पहले नवंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों के चलते अब इसे 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को एसयूवी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई शेवरले टैल्ब्लेजर से मुकाबला करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

निसान 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी यह एसयूवी कार

2 of 5
इससे पहले निसान कंपनी की ओर से थर्ड जनरेशन एसयूवी एक्स-ट्रायल को इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में दिखाया गया था। इंडोनेशियाई मॉडल में 2.0-लीटर का डायरेक्ट इंजेक्ट फोर सिलेंडर इंजन दिया गया था जो 144 पीएस पावर और 200 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन

निसान 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी यह एसयूवी कार

3 of 5
वहीं इसका 2.5-लीटर का एमपीआई फोर सिलेंडर इंजन 171 पीएस पावर और 233 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 2.5-लीटर इंजन के साथ एक्सट्रॉनिक सीवीटी और 2.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन और एक्सट्रॉनिक सीवीटी गियर बॉक्स ऑप्शन दिया जाएगा। भारत में इस एसयूवी कार के साथ निसान का 2.0- डीसीआई मोटर के साथ सीवीटी गियर बॉक्स ऑप्शन भी दिया जाएगा।

निसान 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी यह एसयूवी कार

4 of 5
एक्सटीरियर पर गौर करें तो इसमें स्लिम हैडलैंप्‍स, वी-मोशन ग्रिल, सी शेप टेल लैम्प और डी पिलर किन्क आदि फीचर दिए गए हैं, साथ ही ऑटो हैडलाइट, एक्टिव राइड कंट्रोल और एलईडी रनिंग लैम्पस भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निसान 2016-ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी यह एसयूवी कार

5 of 5
इसके टॉप ट्रिम के साथ हीटेड डोर मिरर, फुल एलईडी हैडलाइट्स, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक वाइपर्स, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पावर फ्रंट सीट, क्रूज़ कंट्रोल, 18-इंच व्हील, लैदर सीट और मॉनिटर जैसे कई एडवांस फीचर दिए गए हैं। आपको बता दें कि भारत में 2004 से 2014 के बीच एसयूवी एक्स-ट्रायल बिक्री के लिए उपलब्ध थी लेकिन कम मांग होने की वजह से इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें