मर्सिडीज बेंज अपनी बहुप्रतीक्षित कार नेक्स्ट-जेन मर्सिडीज सी-क्लास 2015 लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। कंपनी 25 नवंबर को अपनी नई सेडान कार भारतीय बाजार में उतारेगी। करीब दो महीने पहले ही यूएस और यूरोपियन मार्केट में इसकी बिक्री शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
25 नवंबर को लॉन्च होगी मर्सिडीज की बहुप्रतीक्षित कार
2 of 4
नई मर्सिडीज सी-क्लास का मुकाबला ऑडी ए4 और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जैसी कारों से होगा। यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। शुरुआत में इसका सिर्फ पेट्रोल वर्जन ही उतारा जाएगा, जबकि डीजल वर्जन को कुछ समय बाद लॉन्च करने की योजना है।
विज्ञापन
25 नवंबर को लॉन्च होगी मर्सिडीज की बहुप्रतीक्षित कार
3 of 4
मर्सिडीज सी-क्लास 2015 काफी कुछ एस-क्लास जैसी दिखाई देती है। मर्सिडीज 2015 सी-क्लास में पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा जगह है। केबिन का बीच वाला हिस्सा वुडन का दिया गया है जो काफी आकर्षक भी है।
25 नवंबर को लॉन्च होगी मर्सिडीज की बहुप्रतीक्षित कार
4 of 4
मर्सिडीज सी-क्लास में सी200 पेट्रोल वर्जन में 2.0लीटर 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 211 पीएस पावर और 350 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं।