होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक लिवो भारतीय बाजार में उतार दी है। 110सीसी की इस कम्यूटर बाइक की शुरुआती कीमत 52,989 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है। यह बाइक फ्रंट डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
होंडा ने किफायती बजट में उतारी लिवो बाइक, जानिए कीमत
2 of 5
फ्रंट डिस्क ब्रेक होंडा लिवो की कीमत 55,489 रुपए है।इसको होंडा की सबसे कामयाब ड्रीम सीरीज के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। होंडा लिवो में 110सीसी का एयर-कूल्ड इंजन, 4-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 8.25बीएचपी पावर और 8.63एनएम टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
होंडा ने किफायती बजट में उतारी लिवो बाइक, जानिए कीमत
3 of 5
इस बाइक में होंडा ईको टेक (एचईटी) माइलेज-इनहैंसिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे बाइक के इंजन को काफी सहूलियत हो जाती है। इस बाइक की खास बात यह है कि एक एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक होते हुए भी लिवो की डिजाइन काफी स्पोर्टी है।
होंडा ने किफायती बजट में उतारी लिवो बाइक, जानिए कीमत
4 of 5
बाइक में क्रोम हीट शील्ड, रेड सस्पेंशन स्प्रिंग्स, अलॉय वील्स, स्मॉल एग्जॉस्ट मफलर और ब्रेक लाइट का इस्तेमाल हुआ है।इस बाइक में सिंगल एंग्युलर हेड-लैम्प यूनिट, एनालॉग फॉर्मेट, कंसोल्स में ओडोमीटर, स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज शामिल हैं।