देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्टाइलिश मोटरसाइकिल पैशन का नया और ज्यादा शक्तिशाली वर्जन बाजार में उतारा है। बेहतर माइलेज और आकर्षक स्टाइलिंग वाली नई पैशन प्रो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 47,850 रुपये रखी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
हीरो मोटो ने उतारी नई पैशन प्रो, जानिए क्या है कीमत
2 of 5
कंपनी के मुताबिक 97.2 सीसी के एपीडीवी इंजन से लैस नई पैशन प्रो 6.15 केडब्लू ( 8.36 पीएस) एट 8000 आरपीएम का रोमांचक पॉवर आउटपुट और 8.05 एनएम एट 5000 आरपीएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करती है।
विज्ञापन
हीरो मोटो ने उतारी नई पैशन प्रो, जानिए क्या है कीमत
3 of 5
नई बाइक में फ्लश टाइप ईंधन टंकी ढककन है, जो इसे सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के साथ ही इसके लुक्स को बेहतर बनाता है। ईंधन टंकी की क्षमता 13.5 लीटर है। 240 एमएम वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ बाइक को शक्तिशाली ब्रेक पॉवर के साथ बनाया गया है। ताकि इसका सफर और अधिक सुरक्षित बन सके।
हीरो मोटो ने उतारी नई पैशन प्रो, जानिए क्या है कीमत
4 of 5
इसके अलावा स्पष्ट दिखने वाले इंडीकेटर और नई टेल लाइट बेहतर दृश्यता के साथ चालक की सुरक्षा बढ़ाती है। नई पैशन प्रो पॉवर स्टार्ट, फ्रंट साइड काउल और डिजिटल-एनेलॉग काम्बो मीटर के साथ उपलब्ध है।
हीरो मोटो ने उतारी नई पैशन प्रो, जानिए क्या है कीमत
5 of 5
बाइक आठ रंगों ब्लैक स्पेार्ट्स रेड, ब्लैक हैवी ग्रे, ब्लैक फ्रास्ट ब्लू, स्पोर्ट्स रेड, फोर्स सिल्वर, ब्रांज़ येलो और दो बिल्कुल नए रंगों -मैट ब्राऊन और मेजेस्टिक व्हाइट में पेश की गई है।