फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

विज्ञापन
1 of 7
हैचबैक कारें भारतीय कार बाजार में सबसे ज्यादा अहमियत रखती हैं। बिक्री के मामले में भी इन छोटी कारों का प्रदर्शन बाकी सेगमेंट के मुकाबले कहीं आगे है। भले देश में छोटी और बड़ी एसयूवी कारों का ट्रेंड जोर पकड़ रहा हो, लेकिन हैचबैक कारों की चमक बरकरार है। यहां हम लाए हैं ऑटो एक्सपो में पेश हुई ऐसी ही कुछ नई और अपडेट हैचबैक कारें जो जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

2 of 7
1000सीसी वाली क्विड: छोटी लेकिन बड़ी सनसनी बन चुकी रेनो क्विड के पावरफुल वेरिएंट को ऑटो एक्सपो में उतारा गया। एक लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आ रही इस पावरफुल क्विड की ताकत 77बीएचपी की और टॉर्क 90एनएम का होगा। इसे ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उतारा जाएगा। साल के मध्य तक नई क्विड के बाजार में आने की उम्मीद है। इसकी कीमत मौजूदा क्विड से थोड़ी ज्यादा होगी। माना जा रहा है कि नई क्विड चार लाख रुपए के आस-पास हो सकती है।
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

3 of 7
टाटा जीका: इसे नई पीढ़ी की हैचबैक कार भी कहा जा रहा है। एक्सपो से पहले ही कार लोगों के सामने आ चुकी थी। इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। जीका में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इंफोटेंमेंट सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप भी दी गई है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है।

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

4 of 7
पुंटो प्योर: फिएट ने ओरिजनल पुंटो यानि पुंटो प्योर को एक्सपो में लॉन्च किया। कार की कीमत 4.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कार दरअसल पुंटो के फेसलिफ्ट वर्जन पुंटो ईवो से पहले का मॉडल है। पुंटो प्योर को कुछ बदलाव के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। दोनों इंजनों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई-10 से होगा।
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

5 of 7
बलेनो आरएस: भारत में छोटी कारों की शहंशाह कही जाने वाली मारुति सुजुकी ने बलेनो का पहले से ज्यादा पावरफुल वर्जन बलेनो-आरएस को पेश किया है। बलेनो-आरएस में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। जो 110बीएचपी पावर और 170एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। लॉन्च होने के बाद बलेनो-आरएस का मुकाबला फॉक्सवेगन की पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा। इसमें दिए जाने वाले फीचर्स मौजूदा बलेनो जैसे ही होंगे।
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

6 of 7
पोलो जीटीआई: फॉक्सवेगन ने ऑटो एक्सपो-2016 में हॉट हैचबेक पोलो जीटीआई को पेश किया। चर्चा है कि घरेलू बाजार में इसे सितंबर में लॉन्च किया जाना है। इसका मुकाबला अबार्थ पुंटो ईवो से होगा। पोलो जीटीआई 3-डोर (तीन दरवाजों) वाली परफॉर्मेंस हैचबेक कार है। इसी वजह से यह भीड़ में अलग नज़र आने की काबिलियत रखती है। इसमें 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किफायती बजट वालों के लिए जल्द लॉन्च होंगी ये छोटी कारें

7 of 7
शेवरले बीट एक्टिव: नई बीट को काफी दमदार बनाया गया है। इसके शार्प क्लस्टर में कैद प्रोजेक्टर हैडलैंप्स नजरों को थाम लेने की ताकत रखते हैं। इनके साथ ही डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती हैं। फ्रंट में दी गई ग्रिल इस बार ड्यूल पोर्ट स्टाइल की है। कार की बेल्टलाइन को थोड़ा और ऊंचा किया गया है। जो इसे बोल्ड और अग्रेसिव लुक देती है। हालांकि ये नई बीट का कॉन्सेप्ट मॉडल है। उम्मीद की जा रही है कि प्रोडक्शन वर्जन भी इस से मिलता-जुलता ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें