इतालवी बाइक कंपनी एमवी अगस्ता (MV Agusta) भारत में अपनी एफ3 800 एबीएस (F3 800 ABS) प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक आयात कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी ब्रुटेल 1090 (Brutale 1090) भी भारत में लॉन्च करने वाली है। भारतीय कंपनी कायनैटिक ग्रुप की साझेदारी में एमवी अगस्ता नवंबर में अपनी बाइक भारत में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
भारत में आई इतालवी बाइक, नवंबर में लॉन्च होगी यह बाइक
2 of 5
कंपनी अगले 2-3 साल में CBU (Completely Built Unit) और SKD (semi knocked down) के तहत अपनी कई बाइक लॉन्च करेगी। एमवी अगस्ता भारत में 800 सीसी से लेकर 1078 सीसी पावर वाली बाइक लॉन्च करेगी। भारत में इन बाइक की कीमत 12-33 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
भारत में आई इतालवी बाइक, नवंबर में लॉन्च होगी यह बाइक
3 of 5
कंपनी सबसे पहले कम कीमत वाली मोटरसाइकिल ब्रुटेल अथवा एफ3 को लॉन्च कर सकती है। ये बाइक्स 3 या 4 सिलेंडर वाले इनलाइन इंजन के साथ दौड़ती हैं जिससे 110 पीएस से लेकर 200 पीएस तक का पावर मिलता है।
भारत में आई इतालवी बाइक, नवंबर में लॉन्च होगी यह बाइक
4 of 5
एमवी अगस्ता की मोटरसाइकल रेंज में शानदार हाई-परफॉर्मेंस बाइक शामिल हैं जिनमें ब्रुटेल, रिवले, टयूरिज्मो वेलोस, एफ3 और एफ4 जैसे नाम शामिल हैं।