भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द कावासाकी की नई बाइक चलते नजर आएंगे। हाल में लॉन्च 'कावासाकी निंजा एच2' की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हो गया, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए मुझे अभी एक-दो महीने का वक्त और लगेगा।'
विज्ञापन
धोनी ने खरीदी एक और सुपर बाइक, कीमत जानते हैं आप
2 of 7
धोनी बाइक राइडिंग के दीवाने हैं यह बात जगजाहिर है। जब भी उनके पास समय होता है वो बाइक चलाने निकाल जाते हैं। हाल में धोनी विंटेज बुलेट बीएसए गोल्ड स्टार डीबीडी 34 (एमएचपी-6518) चलाते हुए कैमरों में कैद किए गए हैं।
विज्ञापन
धोनी ने खरीदी एक और सुपर बाइक, कीमत जानते हैं आप
3 of 7
बाइक दीवानगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि धोनी के पास सुपर बाइक पहले से मौजूद हैं। इनमें डुकाती, हार्ले डेविडसन, बीएमडब्ल्यू, हायाबुसा, निंजा जेड एक्स-14आर जैसी सुपर बाइक्स हैं।
धोनी ने खरीदी एक और सुपर बाइक, कीमत जानते हैं आप
4 of 7
महिंद्र सिंह धोनी भारत में अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास वन सीटर बाइक कॉन्फिडरेट एक्स132 हेलकेट और अन्य हाई-एंड बाइक्स शामिल है।
विज्ञापन
धोनी ने खरीदी एक और सुपर बाइक, कीमत जानते हैं आप
5 of 7
जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी के स्ट्रीट-लीगल वर्जन सुपर बाइक निंजा एच2 की कीमत 29 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। इस बाइक का लुक काफी हद तक निंजा एच2आर से मिलता-जुलता ही है।
विज्ञापन
धोनी ने खरीदी एक और सुपर बाइक, कीमत जानते हैं आप
6 of 7
निंजा एच2 सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्वड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन के साथ दौड़ती है। ये 197एचपी पावर देने में सक्षम है। कावासाकी निंजा एच2 में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे लॉन्च कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेयरिंग डंपर का इस्तेमाल किया गया है।