फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने भारत में उतारी नई कार, टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा

विज्ञापन
1 of 5
मर्सिडीज बेंज ने अपने एक नए मॉडल एएमजी जीटी एस को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.4 करोड़ रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह एएमजी का 5वां एडिशन है जिसे इस साल देश में उतारा गया है।
विज्ञापन

मर्सिडीज ने भारत में उतारी नई कार, टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा

2 of 5
मर्सिडीज का यह नया मॉडल एलएलएस एएमजी की जगह लेगा। इस सुपर लग्जरी कार में नया 4.0-लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगा है जो 510 पीएस पावर के साथ 650 एनएम टार्क जनरेट करेगा। इस एएमजी मॉडल सीरीज में 7-स्पीड डुअल क्लच गियर बॉक्स दिए गए हैं जो रियर व्हील पर पावर जनरेट करेगा।
विज्ञापन

मर्सिडीज ने भारत में उतारी नई कार, टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा

3 of 5
इंटीरियर पर एक नजर डाले तो यह एक फाइटर प्लेन जैसी डिजाइन नजर आती है जिसमें काफी सारे टेकनिकल बटन और एल्यूमिनियम ट्रिम दिए गए हैं। दूसरी ओर, एडजेस्टेबल डम्पिंग स्टैडंर्ड फीचर के रूप में मौजूद है।

मर्सिडीज ने भारत में उतारी नई कार, टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा

4 of 5
एएमजी जीटी एस की टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा है, वहीं यह सुपरकार केवल 3.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ पाने में पूरी तरह सक्षम है। इन प्रभावित करते आंकड़ों और एक्सटीरियर को देखने पर यह एक शानदार कार लगती है जो न केवल लुक बल्कि परफॉर्मेंस में भी दमदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्सिडीज ने भारत में उतारी नई कार, टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटा

5 of 5
गौरतलब है कि ‘एएमजी जीटी एस’ जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज बेंज का इस साल का 14वां लॉन्च है।  कंपनी ने साल के शुरुआत में 2015 में कुल 15 नए मॉडल उतारने की घोषणा की थी। देश के ऑटो मार्केट में मर्सिडीज बेंज का सीधा मुकाबला लग्जरी सेगमेंट में पहले से मौजूद पोर्श 911 टर्बो एस, ऑडी आर8 वी10 और जगुआर एफ-टाइप आर कूपे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें