मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपए तय गई है। बलेनो को कुल 9 वेरिएंट में उतारा गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8.11 लाख रुपए है। मारुति बलेनो की बिक्री मारुति के नेक्सा डीलरशिप के जरिए की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
2 of 7
बलेनो देश में हैचबैक सेगमेंट की मिड हाईब्रिड एसएचवीएस (SHVS) टेक्नोलॉजी वाली पहली ऐसी कार है। इससे पहले यह टेक्नोलॉजी मारुति की प्रीमियन सेडान कार सियाज में इस्तेमाल हो चुकी है।
विज्ञापन
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
3 of 7
मारुति ने दावा किया है कि बलेनो 27.39 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम होगी।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
4 of 7
बलेनो के फ्रंट में ‘वी’ शेप ग्रिल, स्वेप्ट-बैक हेडलैंप्स, साइड प्रोफाइल में पार्टियल फ्लोटिंग रूफ, स्लोपिंग रूफ लाइन, व नई डिजायन के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे कुछ हद तक स्पोर्टी लुक देते हैं।
विज्ञापन
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
5 of 7
रियर प्रोफाइल पर ध्यान दें तो रियर ग्लास के बीच में बोल्ड क्रोम लाइन का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया। केबिन में ऑल ब्लैक कलर स्कीम डैशबोर्ड, इंस्ट्रमेंट कलस्टर व स्टीयरिंग व्हील के अलावा जगह-जगह सिल्वर व क्रोम का इस्तेमाल और 7-इंच स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मुख्य आकर्षण हैं।
विज्ञापन
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
6 of 7
सेफ्टी फंक्शन में एबीएस-ईबीडी के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड फीचर्स में शामिल किए गए हैं, वहीं टॉप वेरिएंट ‘डेल्टा’ में ब्लूटूथ कनेक्टेड म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर पाइपर/वॉशर व इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट होने वाले फोल्डिंग मिरर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक, मिलेगा 27.39 किमी/लीटर माइलेज
7 of 7
बलेनो को पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर वीवीटी इंजन लगा होगा, जो 83बीएचपी की पावर व 115एनएम की टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, डीजल वेरिएंट में लगा 1.3-लीटर डीडीआईएस200 इंजन 90बीएचपी की पावर व 200एनएम की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।