मारुति ने एस-क्रॉस को बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय बाज़ार में पेश किया था। लेकिन हुंडई क्रेटा के मुकाबले यह कार अपना जादू चलाने में नाकाम रही। लॉन्च के कुछ वक्त बाद से ही कंपनी बड़े डिस्काउंट के सहारे इसकी सेल बढ़ाने और बचे हुए स्टॉक को निपटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मारुति ने कार पर दी 5.5 लाख रुपए की भारी छूट, जानिए नई कीमत
2 of 5
पिछले साल के स्टॉक को खत्म करने के लिए मारुति अब एस-क्रॉस के टॉप वेरिएंट पर 5.5 लाख रुपए की भारी छूट दे रही है। यह डिस्काउंट फिलहाल मुंबई में चुनिंदा नेक्सा डीलरशिप पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मारुति ने कार पर दी 5.5 लाख रुपए की भारी छूट, जानिए नई कीमत
3 of 5
यहां कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 14.50 लाख रुपए है। यानि इस भारी-भरकम छूट के बाद एस-क्रॉस का टॉप वेरिएंट, बेस वेरिएंट के दाम में मिल जाएगा। बेस वेरिएंट की कीमत 8.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) है। डिस्काउंट के बाद टॉप वेरिएंट नौ लाख रुपए में मिलेगा।
मारुति ने कार पर दी 5.5 लाख रुपए की भारी छूट, जानिए नई कीमत
4 of 5
पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुई एस-क्रॉस की बीते दिसंबर तक 16,000 से भी कम यूनिट बिकीं। जबकि इसी दौरान 37,000 हुंडई क्रेटा बिक चुकी थीं।
मारुति ने कार पर दी 5.5 लाख रुपए की भारी छूट, जानिए नई कीमत
5 of 5
साढ़े पांच लाख रुपए का यह डिस्काउंट कार के टॉप वेरिएंट डीडीआईएस 320 पर दिया जा रहा है। इस वेरिएंट में 1.6-लीटर डीजल इंजन लगा है, जो 118बीएचपी की पावर व 320एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह सिटी में 18.03 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 22.07 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।