अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास मारूति की सियाज या अर्टिगा का हाईब्रिड वर्जन है तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। खुशखबरी इसलिए क्योंकि दिल्ली में हर कार सवार ऑड-ईवन नियम से जूझ रहा है। ऐसे में मारुति की इन कारों के हाईब्रिड वर्जन को इस नियम से छूट मिल गई है। यानी अब तारीख की परवाह किए बगैर आप बेफिक्र होकर अपनी सियाज या अर्टिगा को लेकर सड़क पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन
ऑड-ईवन: मारुति सियाज और मारुति अर्टिगा वालों के लिए खुशखबरी
2 of 4
सियाज और एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट के डीजल वर्जन में स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इस वजह से केंद्र सरकार भी इन कारों पर 13,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है। यह लाभ फेम स्कीम (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ हाईब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल) के तहत दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑड-ईवन: मारुति सियाज और मारुति अर्टिगा वालों के लिए खुशखबरी
3 of 4
इन कारों में ऑटोमेटिक स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, ब्रेक एंर्जी रेकुप्रेशन सिस्टम व आईएसजी (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) जैसे फीचर दिए गए हैं। एसएचवीएस टेक्नोलॉजी से अर्टिगा फेसलिफ्ट का माइलेज 18 प्रतिशत तक बढ़ गया है। अब यह कार 24.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, सियाज इस टेक्नोलॉजी के कारण 26.2 किमी प्रति लीटर के बजाए 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने लगी है।
ऑड-ईवन: मारुति सियाज और मारुति अर्टिगा वालों के लिए खुशखबरी
4 of 4
इन दोनों कारों के अलावा सीएनजी व्हीकल, इलेक्ट्रिक कार, हाईब्रिड कार, आपातकालीन वाहन, वीआईपी कारों व महिलाओं द्वारा चलाई जा रही कारों को भी इस नियम से बाहर रखा गया है।