मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो ग्राहकों में खासी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि लॉन्चिंग के कुछ वक्त के अंदर ही इसने 40 हजार बुकिंग का आंकड़ा पार लिया। यह कार फिलहाल टॉप -10 कारों में छठे पायदान पर है, जो एलीटआई-20 को कड़ी टक्कर दे रही है। अगर आपकी पहली पसंद मारुति की बलेनो है लेकिन आप कन्फ्यूज हैं कि कौन सा वेरिएंट खरीदें तो यहां जान सकते हैं इसके हर वेरिएंट के बारे में।
विज्ञापन
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
2 of 7
बलेनो सिगमा: (पेट्रोल 4.99 लाख रुपए और डीजल 6.16 लाख रुपए) बलेनो के मामले में बजट टाइट है और सेफ्टी फीचर्स भी चाहिए तो सिगमा वेरिएंट अच्छा रहेगा। ये फीचर मिलेंगे सिगमा वेरिएंट में। बॉडी कलर डोर हैंडल,स्टील व्हील, डुअल फ्रंट एयर बैग, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टियरिंग, मैनुअल एसी के साथ हीटर, एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम।
विज्ञापन
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
3 of 7
बलेनो डेल्टा: इसका पेट्रोल मॉडल मैनुअल व ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। डीजल में केवल मैनुअल गियर बॉक्स ही मिलेगा। पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.71 लाख रुपए, सीवीटी ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की कीमत 6.76 लाख रुपए व डीजल वर्जन की कीमत 6.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
4 of 7
डेल्टा में ये फीचर मिलेंगे:-ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स, मैटल फिनिश इनसाइड डोर हैंडल व पार्किंग ब्रेक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर, एफएम/एमपी3/सीडी, ब्लूटूथ, ऑक्स व यूएसबी वाला म्यूजिक सिस्टम, स्टियरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल, की-लैस एंट्री रिमोट के साथ, चारों पावर विंडो, अंदर से ही फोल्ड होने वाले शीशे, ऑटोमैटिक एसी, फोल्ड होने वाली पीछे की सीट।
विज्ञापन
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
5 of 7
बलेनो जीटा: फीचर के मामले में कोई समझौता न चाहने वालों के लिए जीटा मॉडल बेहतर रहेगा। जो परफॉरमेंस के साथ लग्जरी का अहसास भी देता है। यह टॉप वेरिएंट के नीचे का मॉडल है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.31 लाख रुपए व डीजल वर्जन की कीमत 7.41 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
6 of 7
बलेनो जीटा में मिलेंगे ये फंक्शन:- क्रोम डोर हैंडल, अलॉय व्हील, यूवी कट ग्लास, ग्लोव बॉक्स, लगेज रूम, मल्टी इंफॉरमेशन स्पीडोमीटर, लैदर कवर लगा स्टियरिंग व्हील, ऑटो हैडलैंप्स और फ्रंट फॉग लैंप्स, आगे-पीछे हो सकने वाला टेलिस्कोपिक स्टियरिंग, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, पुश स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट की।
धूम मचा रही मारुति बलेनो के सभी वेरिएंट की खूबियां देखें फिर चुनें अपनी कार
7 of 7
बलेनो अल्फा: यह बलेनो का टॉप वेरिएंट है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 7.01 लाख रुपए व डीजल ऑप्शन की कीमत 8.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसमें जीटा के सभी फंक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा डे टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स, प्रोजेक्टर हैडलेम्प्स, स्मार्टप्ले इंफॉरमेशन सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, नेविगेशन सिस्टम, वॉयस कमांड, स्मार्टफोन कनेक्ट/एपल कारप्ले की भी सुविधा दी गई है।