जब प्यूजो अपनी सस्ती और पहली फ्रंट व्हील ड्राइव कार पेश की तो उस समय जनता के मन में कुछ संशय जरूर था। लेकिन यह संशय ज्यादा समय तक नहीं रहा, महज तीन साल के अंदर यह कार फ्रांस में सबसे बिकने वाली कार बनी। जी हां, यह थी प्यूजो 204, यह कार अब अपने 50 साल पूरे कर चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं इस खास कार पर।
फोटो साभार हिंदुस्तान टाइम्स
विज्ञापन
50 साल पहले कार में ऐसा फीचर
2 of 5
यह पहली फ्रंट व्हील ड्राइव कार थी, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि प्यूजो ही यह फीचर देनी वाली पहली कार बनी। क्योंकि इससे पहले ही 1898 में फ्रंट व्हील ड्राइव के लिए पेटेंट कराकर प्रतिद्वंद्वी कंपनी किट्रीयोन ने 1934 में इस फीचर के साथ मॉडल तैयार किया।
विज्ञापन
50 साल पहले कार में ऐसा फीचर
3 of 5
एक सुपरकार की तरह, प्यूजो भी स्टाइलिश कार के तौर पर देखी जाती था, जिसमें इतालवी स्टूडियो पिनिनफेरिना और उस समय के अन्य फीचर्स मौजूद थे। साथ ही इसमें डिस्क ब्रेक और इंडिपेडेंट सस्पेंशन की की सुविधा दी गई थी। इसलिए यह किफायती, स्टाइलिश और ड्राइव में मजेदार कार बनी।
50 साल पहले कार में ऐसा फीचर
4 of 5
22 अप्रैल 1965 को पेरिस डीलरशिप के पास पहली प्यूजो 204 पहुंची, लेकिन वहां विकास कार्य में आठ साल का समय लगा।
1969 में प्यूजो फ्रांस में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, इसके बाद फोर डोर सेडान और थ्री डोर कूपे मॉडल पेश किए गए। कार की 50वीं वर्षगांठ आज भी फ्रेंच ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इंनोवेशन की याद दिलाती है।