पिछले साल इस बात की काफी चर्चा थी कि महिंद्रा टू व्हीलर्स अपनी 110 सीसी बाइक पेंट्रो बंद करने वाली है, बाद में कंपनी ने इस बात को नकारा दिया। हालांकि इस बार खबर कुछ अलग है, कंपनी ने एक नहीं बल्कि अपने चार वाहनों को बंद करने का फैसला लिया है। जानिए कौन से है ये चार वाहन।
विज्ञापन
अब नजर नहीं आएंगे महिंद्रा के ये तीन स्कूटर और एक बाइक
2 of 5
महिंद्रा ने पेंट्रो साल 2013 में पहली बार लॉन्च किया था। पेंट्रो में महिंद्रा द्वारा नया तैयार किया गया एमसीआइ-5 इंजन इस्तेमाल किया गया है, सिंगल सिलेंडर वाली यह बाइक 110cc सेग्मेंट में हैं। पेंट्रो की 7500rpm पर 8.5PS टॉर्क और 5500rpm पर 8.5Nm टॉर्क है। एमसीआई-5 वाले इस इंजन में 4-स्पीड गियर बॉक्स है। कंपनी का दावा है कि पेंट्रो का 79.5 किमी. प्रति लीटर का माइलेज है।
विज्ञापन
अब नजर नहीं आएंगे महिंद्रा के ये तीन स्कूटर और एक बाइक
3 of 5
बाइक के अलावा महिंद्रा का 125 सीसी ड्यूरो डीजेड (Duro DZ) भी बाजार से गायब होने वाला है। ड्यूरो डीजेड भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था, बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते ड्यूरो डीजेड बाजार में अपनी जगह बना ही नहीं पाया। इस स्कूटर का डिजाइन काइनेटिक नोवा से मिलता-जुलता था और इसमें ट्रेडिशनल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा हुआ था।
अब नजर नहीं आएंगे महिंद्रा के ये तीन स्कूटर और एक बाइक
4 of 5
महिंद्रा फ्लाइट (Flyte) और महिंद्रा काइन (Kine) की कहानी भी पेंट्रो और ड्यूरो की ही तरह है। कंपनी ने फ्लाइट स्कूटर को 71सीसी पेट्रोल इंजन के साथ उतारा था, वहीं काइन 125सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। फ्लाइट की कीमत कंपनी ने लगभग 33,000 रुपए रखी थी, जबकि काइन 44,000 रुपए (कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बिक रहा था। दोनों ही स्कूटर्स कंपनी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे लिहाजा उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।
अब नजर नहीं आएंगे महिंद्रा के ये तीन स्कूटर और एक बाइक
5 of 5
विशेषज्ञों का मानना है कि चार वाहनों को एक साथ बाजार से खत्म कर देना पहली नजर में भले ही यह कठोर कदम लगे, लेकिन यह एक बहादुरी वाला फैसला है। इससे एक बात स्पष्ट होती है कि कंपनी नॉन-परफॉर्मर प्रॉडक्ट्स (अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने वाले) पर अटके न रहकर नए लॉन्च के बारे में सोच रही है। फिलहाल महिंद्रा अपना पूरा ध्यान नई लॉन्च होने वाली बाइक महिंदा मोजो पर है।