महिंद्रा अपने ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर GenZe 2.0 को 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश करने वाली है। कंपनी ने इस वाहन को जल्द ही अमेरिकी बाजार में उतारने की योजना बना रही है। ऑटो एक्सपो में महिंद्रा स्टॉल पर अन्य प्रोडक्ट के साथ 2016 Moto 3 मोटरसाइकिल भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
महिंद्रा का ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्पीड 77 किलोमीटर प्रति घंटा
2 of 5
महिंद्रा GenZe 2.0 में 1.6kwh पावर ली-आयन रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 0 से 100 फीसदी चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लेती है और 13.25kgm टॉर्क देती है। यह स्कूटर 8 सेकेंड में 0 से 77 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। एक बार पूरा चार्ज होने के बाद यह लगभग 50 किलोमीटर की रेंज को कवर कर सकते हैं।
विज्ञापन
महिंद्रा का ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्पीड 77 किलोमीटर प्रति घंटा
3 of 5
राइडर ने अपने स्मार्टफोन के जरिए स्कूटर की परफॉर्मेंस पर नजर रख सकते हैं। महिंद्रा ने स्कूटर को किसी भी चोरी से बचाने के लिए पिन कोड सिक्योरिटी लॉक की सुविधा दी है। इसमें डुअल डिस्क ब्रेक की भी सुविधा है। स्कूटर थ्री मोड राइडिंग फीचर के साथ है आप अपनी जरूरत के अनुसार स्पोर्ट, ईकोनॉमिक और इजी राइड का मजा ले सकते हैं।
महिंद्रा का ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्पीड 77 किलोमीटर प्रति घंटा
4 of 5
लुक की बात करें तो महिंद्रा जेनजे एसटीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य ई-स्कूटर के डिजाइन से अलग है। इसमें आपको बूट स्पेस काफी ज्यादा मिलेगा। जिसमें रोजमर्रा का सामना आसानी से लेकर चला जा सकता है। इसको एल्यूमीनियम चेसिस पर तैयार किया गया है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जहां उपयोगी जानकारी जैसे स्पीड, रैंज, शेष बैटरी दिखाई देती है।
महिंद्रा का ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्पीड 77 किलोमीटर प्रति घंटा
5 of 5
इसके अलावा बूट केस में एक्सेसरी के तौर पर लैपटॉप चार्जिंग और मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। अभी यह कहने मुश्किल है कि कंपनी इस स्कूटर को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। इसकी कीमत 2 लाख रुपए तक हो सकती है।