महिंद्रा अपनी माइक्रो एसयूवी केयूवी-100 को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियो में है। वैसे तो इस कार के एक्सटीरियर के बारे में कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन इस बार इसके इंटीरियर को देखने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
देख लीजिए अंदर से कैसी देखती है महिंद्रा केयूवी100
2 of 5
खुफिया कैमरे में कैद केयूवी-100 एक 6 सीटर (5 + 1) कार है। इसके फ्रंट में सिंगल ड्राइवर सीट के बगल में एक बैंच सीट भी दी गई है। इसका सीटिंग स्टाइल डैटसन गो प्लस और फिएट मल्टीप्ला की यादें ताजा करता है। इसके अलावा फ्रंट कंसोल में डेशबोर्ड पर गियर शिफ्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
देख लीजिए अंदर से कैसी देखती है महिंद्रा केयूवी100
3 of 5
फीचर्स की बात करें तो इसमें हैंडब्रेक व वर्टिकल एसी कंट्रोल के लिए पुल हैंडल मशीन लगाई गई है। बेंच सीट होने के बावजूद कार का इंटीरियर स्पेस भी काफी बेहतर रखा गया है। एडवांस फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम व सिंगल बिन्नाकले इंस्ट्रूमेंट कलस्टर को शामिल किया गया है जो मल्टी-इंफोरमेशन डिस्प्ले से जोड़ा गया है।
देख लीजिए अंदर से कैसी देखती है महिंद्रा केयूवी100
4 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो केयूवी-100 में महिंद्रा का नया एम-फाल्कन पेट्रोल व डीजल इंजन मिलेगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर एम-फाल्कन जी80 इंजन आएगा, जो 82पीएस की पावर देगा। इसका पेट्रोल इंजन हुंडई ग्रैंड आई10, मारुति स्विफ्ट व टाटा बोल्ट को कड़ी टक्कर देगा। वहीं इसका 1.2-लीटर एम-फाल्कन जी75 डीजल इंजन 77पीएस की पावर जनरेट करेगा।