फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

विज्ञापन
1 of 7
महिंद्रा की माइक्रो एसयूवी केयूवी-100, 15 जनवरी को लॉन्च होनी है। बुकिंग 19 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। इसमें महिंद्रा का तैयार किया गया नया इंजन रेंज एम-फाल्कन (mFalcon) इस्तेमाल होगा। अगर आप भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं तो जानिये क्या खास होगा महिंद्रा की इस नई कार में।
विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

2 of 7
इंजन : एमफाल्कन डी75 - ये 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, जो 77 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। एमफाल्कन जी80-  ये 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है।

विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

3 of 7
गियर ट्रांसमिशन- शुरू में केयूवी-100 सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आएगी। भविष्य में इसमें ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट वाला एएमटी गियर बॉक्स दिए जाने की संभावना है।

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

4 of 7
सेफ्टी: केयूवी-100 के सभी वेरिएंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं एयरबैग का विकल्प बेस से लेकर सभी वेरिएंट में मिलेगा।

विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

5 of 7
इंटीरियर: केयूवी-100 के इंटीरियर की फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ समय पहले इसके केबिन की झलकियां कैमरे में कैद हुई थीं। जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह 6 सीटर कार होगी। आगे की ओर मिडिल सीट को फोल्ड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

6 of 7
फीचर्स: एंटरटेनमेंट फीचर की बात करें तो संभावना जताई जा रही है इसमें महिंद्रा टीयूवी300 जैसा ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा। जो ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी स्पोर्ट करेगा। इसके अलावा महिंद्रा ब्लू सेंस एप, इंटेलीपार्क रिवर्स असिस्ट व वॉयस मैसेजिंग सर्विस जैसे फीचर भी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी को महिंद्रा ला रही है माइक्रो एसयूवी केयूवी100, जानिए क्या होगा खास

7 of 7
कीमत: कंपनी की ओर से कीमत की घोषणा 15 जनवरी 2016 को होगी। संभावना है कि इसकी कीमत हुंडई ग्रैंड आई-10, नई फोर्ड फीगो व मारूति सुजुकी स्विफ्ट के आसपास होगी। यानी यह 4 से 7 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें