फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

विज्ञापन
1 of 7
लॉस एंजेलेस ऑटो शो 2014 में जिन कारों ने सबका ध्यान खींचा है, उनमें ये कैडिलैक एटीएस-फाइव भी शामिल रही। कंपनी का दावा है कि यह कार स्टार्ट होने के महज 3.7 सेकेंड में 60 मील प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 185 मील प्रति घंटा है।
Trending Videos
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

2 of 7
मर्सीडीज ने ऑटो शो में मर्सीडीज मेबाख एस600 मॉडल पेश किया। इस कार में रेफ्रिजेटर, शैंपेन फ्लुएट्स और डुयल रिक्लाइनिंग पिछली सीट में है। इस कार के दरवाज़ों को इस तरह बनाया गया है कि बाहर का शोर अंदर नहीं आएगा।
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

3 of 7
टोयोटा मोटर ने अपनी नई कार मिराई से एक नया प्रयोग किया है। यह कंपनी की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली कार है जिसे कुछ ही ग्राहक खरीद सकेंगे। यह कार पर्यावरण के अनुकूल है। इसकी कीमत 57 हज़ार डॉलर तय की गयी है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी अत्याधुनिक तकनीकी को देखते हुए यह कीमत ज़्यादा नहीं लगती।

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

4 of 7
2016 जगुआर एफ-टाइप के साथ ही जगुआर एक नए तरह की कार ला रही है। कंपनी संदेश देना चाहती है कि पुरानी स्टाइल जरूरी नहीं है कि बुरी हो और कई बार बुरा होना भी अच्छा होता है। कार में छह सिलिंडर वाला इंजन है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग है। कार के मैन्युअल गियर सिस्टम का भी अपना एक मज़ा है।
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

5 of 7
माजदा की नई एसयूवी कार सीएक्स-3 की भी विशेषज्ञों ने काफ़ी तारीफ़ की। लोगों का मानना है कि यह कार बाज़ार में ज़रूर रफ़्तार पकड़ेगी। शायद इस कार का सबसे आकर्षक फ़ीचर इसका गैस-पेडैल हैं। इसका एक्सीलेटर ऊपर से लटकने के बजाय फ्लोर-हाइंज्ड है जो इस रेंज की कारों से इसे थोड़ा अलग बनाता है।
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

6 of 7
यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपनी नई कार गोल्फ़ आर वैरिएंट ऑटो शो में उतारी। कार का इंजन काफ़ी शक्तिशाली है जो महज 5.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार यूरोप में 2015 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार हो या आकार सबसे खास है यह कार

7 of 7
इस शो में ज़ोरदार वापसी के मामले में फ़ोर्ड शेल्बाई जीटी350 मस्टैंग का कोई मुक़ाबला नहीं रहा। कंपनी ने अपने 1965 के मॉ़डल को बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस ऑटो शो की यह सबसे ज़ोरदार पेशकश रही है। लेकिन 500 से ज़्यादा हॉर्सपावर के इंजन वाली इस शक्तिशाली कार की असली परीक्षा सड़कों पर ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें