फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावासाकी ने उतारी 110 सीसी बाइक, कीमत 2.8 लाख रुपए

विज्ञापन
1 of 4
टू व्‍हीलर कंपनी कावासाकी ने खामोशी के साथ भारतीय बाजार अपनी नई ऑफ-रोडर केएलएक्स 110 (KLX 110) लॉन्च की है। इसकी कीमत  2.8 लाख रुपए तय की गई है। जापानी कंपनी की यह सबसे सस्ती मोटर साइकिल है, लेकिन यह मुख्य सड़कों के लिए ना होकर सिर्फ ऑफ रोड इस्तेमाल के लिए है।
Trending Videos
विज्ञापन

कावासाकी ने उतारी 110 सीसी बाइक, कीमत 2.8 लाख रुपए

2 of 4
KLX 110 सिर्फ एक रंग लाइम कलर में उपलब्‍ध होगी। छोटे इंजन क्षमता वाली जापानी ऑफ-रोडर सीबीयू के जर‌िए थाईलैंड से आयात होकर भारत आएगी।  कावासाकी केएलएक्स 110 खासकर उन युवा बाइकर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो बाइक के जरिए ऑफ रोड राइडिंग सिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन

कावासाकी ने उतारी 110 सीसी बाइक, कीमत 2.8 लाख रुपए

3 of 4
यह बाइक 112सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, एसओएचसी इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 3.78 लीटर है और यह 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन

कावासाकी ने उतारी 110 सीसी बाइक, कीमत 2.8 लाख रुपए

4 of 4
यह मोटरसाइकिल स्टील फ्रेम,  फ्रंट पर टेलीस्कोपिक फॉर्क और रियर में मोनोशॉक के साथ है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 218एमएम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें