फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

विज्ञापन
1 of 7
मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल भारत में अपनी दूसरी डीलरशिप का उद्घाटन बेंगलूरू में कर दिया है। इससे पहले कंपनी 7 मई, 2014 को गुड़गांव में अपने पहले डीलरशिप की शुरुआत कर चुकी है। बेंगलूरू डीलरशिप के साथ कंपनी ने अपनी दो नई मोटरसाइकिल भी भारत में लॉन्च की हैं।
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

2 of 7
इंडियन मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपनी अल्ट्रा लग्जरी 2015 इंडियन रोडमास्टर (कीमत 34.95 लाख रुपये, एक्स शोरूम दिल्ली) और नई चीफ डार्क हॉर्स (कीमत 21.99 लाख रुपये, एक्स शोरूम दिल्ली) बाइक उतारी है।
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

3 of 7
रोडमास्‍टर में स्‍टोरेज स्‍पेस भी दिया गया है, जो वेदरप्रूफ है। इस स्‍पेस को ट्रंक और सैडलबैग के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इस स्‍टोरेज स्‍पेस को रिमोट के जरिए लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। इंडियन मोटरसाइकिल रोडमास्टर में थंडर स्‍ट्रोक 111 इंजन दिया गया है, जो 1811 सीसी, एयर कूल्ड वी-ट्विन के साथ 161.6 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 गियरबॉक्स के साथ काम करती है।

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

4 of 7
इसमें की-लेस (बिना चाबी) एंट्री की सुविधा भी दी गई है। बाइक राइडर बिना चाबी के इसे स्‍टार्ट कर सकता है, हालांकि इसके लिए उसकी जेब में बाइक की चाबी का रखा होना जरूरी है। बाइक में दिया गया स्‍पेशल सेंसर चाबी की मौजूदगी का एहसास होने पर ही स्‍टार्ट किया जा सकेगा। चाबी खो जाने या साथ न होने की स्थिति में राइडर एक प्री-प्रोग्राम्‍ड इंग्निशन कोड की मदद से बाइक को स्‍टार्ट कर सकेगा।
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

5 of 7
इंडियन डार्क हॉर्स की बात करें तो इसमें पूरी ब्‍लैक बॉडी के कुछ हिस्‍सों पर क्रोम एसेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो इस क्रूजर बाइक को और अधिक आकर्षक बनाने का काम करता है।
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

6 of 7
डॉर्क हॉर्स को इंडियन मोटरसाइकिल की सबसे सफल और अवार्ड विजेता क्रूजर बाइक चीफ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका रंग और बॉडी टेक्‍स्‍चर इसको एक अगल नई डार्क हॉर्स बाइक के तौर पर पेश करता है। इस बाइक में मैट ब्‍लैक रंग का पेंट किया गया है और चीफ नाम का ट्रेडमार्क लोगो इसके फ्यूल टैंक पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन मोटरसाइकिल ने उतारीं दो नई बाइक, कीमत 34.95 लाख रुपए

7 of 7
डार्क हॉर्स में 111 क्‍यूबिक 1811 सीसी थंडर स्‍ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन पूरी तरह से एयर कूल्‍ड है और इसमें 6 स्‍पीड ट्रांसमिशन शक्ति दिया गया है। इंडियन चीफ डार्क हार्स का वजन 341 किग्रा है जो चीफ क्लासिक के मुकाबले 13 किग्रा कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें