फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
देवी-देवताओं की तरह क्रिकेट भारत में पूजा जाता है। भारतीयों के लिए यह सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि धर्म है। मोटरसाइकिल भारतीयों के लिए अगली महत्वपूर्ण चीज है। भारत दुनिया के अग्रणी मोटरसाइकिल निर्माताओं में से एक है। भारतीय क्रिकेटरों अक्सर आलीशान बाइक के साथ देखे जाते हैं। जीत के बाद बाइक पर सवार होकर घूमना क्रिकेटरों का नए अंदाज है। इससे पता चलता है कि वे अपनी बाइक से कितने प्रेम करते हैं। आइए जानते हैं किसके पास है कौन सी बाइक?
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी अन्य क्रिकेटरों के बीच एक बाइकर के तौर पर भी जानें जाते हैं। धोनी के पास मौजूद समय में कुल 16 बाइक हैं। इनमें कावासाकी निंजा ZX14-आर, डुकाटी 1098S, कई यामाहा RD350s और टीवीएस मोटर्स द्वारा उसके लिए विशेष रूप से बनाई गई कस्टम बाइक शामिल है। धोनी 'माही रेसिंग इंडिया' के नाम से अपनी सुपर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप रेसिंग टीम भी लॉन्च कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

3 of 8
महिंद्र सिंह धोनी भारत में अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास वन ‌सीटर बाइक कॉन्फिडरेट एक्स132 हेलकेट और अन्य हाई-एंड बाइक्स शामिल है। कॉन्फिडरेट एक्स132 हेलकेट बाइक की शुरुआती कीमत 60 लाख रुपए है। यह 2163 सीसी वी-ट्विन इंजन के साथ दौड़ती है।

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

4 of 8
शिखर धवन: मार्च, 2013 में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले प्रसिद्ध भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी एक बाइक प्रेमी है। उनके पास वर्तमान में एक सुजुकी GSX 1300R हायाबुसा है। हायाबुसा की भारत में सबसे अलग पहचान है। यह 1340 सीसी इंजन के साथ दौड़ती है। इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए है।
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

5 of 8
प्रज्ञान ओझा: 26 वर्षीय प्रज्ञान ओझा अपनी स्पिन बॉलिंग से क्रिकेट की दुनिया घूमाने वाले बाएं हाथ खिलाड़ी है। वर्तमान में उनके पास हार्ले-डेविडसन स्पोर्ट्सटर फोरटी-ऐट बाइक है। इस बाइक की कीमत करीब 9,15,475 रुपए है। यह 1202cc वी-ट्विन इंजन के साथ दौड़ती है।
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

6 of 8
सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को किसी खास परिचय की आवश्यकता नहीं है। सचिन तेंदुलकर के पास यामाहा FZ 16 बाइक है! इसका डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश हैं। यामाहा इसको लॉर्ड ऑफ द स्ट्रीट यानी सड़कों का भगवान कहती है। यह 153 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ है। इसकी कीमत 74,343 रुपए है।
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

7 of 8
युवराज सिंह: बिजली की तरह क्षेत्ररक्षण करने वाले और जबर्दस्त हिटर युवराज सिंह के पास सुपरबाइक की लंबी सीरीज है। उनके पास ड्यूक 390, यामाहा आर 1, FZR400, अपाचे, करिज्मा और केटीएम ड्यूक 390 मौजूद है। उनके पास ऑटोलॉग यूवीकैन एक्स-12 कस्टम (Autologue YouWeCan X-12 ) बाइक रही है।
विज्ञापन

5 भारतीय क्रिकेटर्स जो हैं सुपर बाइक्स के दीवाने, देखिए तस्वीरें

8 of 8
ऑटोलॉग यूवीकैन एक्स-12 कस्टम को ऑटोलॉग ने ही डिजाइन की थी। 2015 इंडिया बाइक वीक के दौरान युवराज की इस बाइक की एक खास मकसद से नीलामी की गई। इस नीलामी से प्राप्त रकम को युवी के यूवीकैन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल ‌किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें